News Addaa WhatsApp Group

28 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2023  |  8:08 AM

695 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेष राशि (Aries Horoscope)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे आपका बौद्धिक-विकास होगा .ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस के लिये टाइम अच्छा रहेगा. अपने अच्छे काम से आप वर्कस्पेस पर विरोधियों की आंखों में खटक सकते हैं. फैमली में आपके किसी के साथ हो रहे वैचारिक मतभेद दूर हो सकते है.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

कम्युनिकेशन स्किल्स से आप उपलब्धियां हासिल करेंगे. अच्छी पढ़ाई और अपनी मेहनत के साथ हार्ड वर्क से स्टूडेंट्स अपने फील्ड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, योग और प्रणायाम करें. वीकएंड पर लाइफ पार्टनर के साथ छोटा से ट्रिप पर जाने की प्लैनिंग बन सकती है.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ. ग्रहण दोष के बनने से रेडीमेड कपड़ों के बिजनेस में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आपके लिए वर्कस्पेस पर समस्याएं खड़ी कर सकता है.फैमली में आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. सोशल प्लेटफार्म पर आपकी कोई पोस्ट आपके लिए गले की फांस बन सकती है.लाइफ पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है.टेक्सटाइल डिजाइनिंग स्टूडेंट्स को पढ़ाई मे ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे. सेहत को लेकर यात्रा हो सकती है.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बड़े भाई से मिलेगी खुशखबरी. आर्थिक दिक्कत दूर होने से बिजनेस में लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य शुरु हो सकते हैं. निरंतर प्रयास के चलते वर्कस्पेस पर आपको सफलता मिलेगी. वर्कस्पेस में अपना प्रभुत्व बनाने में सफल होंगे. फैमली में बुजुर्गों की सलाह से शादीशुदा लाइफ में संबंध मजबूत होंगे. ध्यान व योग से मानसिक तनाव को दूर करें. सोशल लाइफ में पुरानी यादें ताजा होगी. एग्जाम स्टूडेंट्स को अचानक किसी अन्य शहर में ट्रेवल करना पड़ सकता है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे आप बनेंगे कामकाजी. किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिलने से आपका बिजनेस ऊंचाइयां छुएगा. बेरोजगार लोग एलर्ट रहिए जॉब के लिए किए गए मेहनत उन्हें सफलता दिलाएंगी. खान-पान पर कंट्रोल करना होगा. फैमली के लिए भी टाइम निकालने की जरूरत है. लाइफ पार्टनर के स्वभाव में कुछ परिवर्तन आपके लिए खुशी का कारण बन सकते है. एग्जाम वाले स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करके ही सफलता प्राप्त करेंगे. कहीं आपकी घूमने की प्लैनिंग बन सकती है.

सिंह राशि (Leo Horoscope)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे सोशल लाइफ रहेगी अच्छी. वासी और सुनफा योग के बनने से लेबर डिलरशिप बिजनेस में मैन पॉवर की समस्यां दूर होने से आपका ध्यान किसी और बिजनेस की तरफ भी हो सकता है. रोजाना के खर्चों में हो रही बढ़ोतरी पर आपको कंट्रोल करना होगा. सोशल लेवल पर आप एक्टिव रहेंगे. वेकेंड पर सेहत को लेकर एलर्ट रहें.

शादीशुदा लाइफ ठीक-ठाक रहेगी. फैमली में किसी के साथ आपके रिश्तों में खट्टे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी होंगे.स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व ध्यान अपनी लाइफस्टाइल में जरूर जोड़े.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले बिजनेस स्टेटस में सुधार लाना होगा. साथ ही पूर्व में की गई गलतियों से सिखते हुए आगे बढ़े और भविष्य के बारे में सोचें. वर्कस्पेस पर लीडरशिप गुण में सुधार लाने के लिए सॉफ्ट स्किल्स पर ध्यान दें. जल्दबाजी में किसी पारिवारिक फैसले को ना लें.आपके काम में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा कामआप करेंगे.

ग्रहण दोष के बनने से फैमली लाइफ में आपके संबंध बिगड़ सकते है इसलिए आप थोड़ा धैर्य रखें. स्टूडेंट्स- प्रेरणादायक कहानियां को ज्यादा से ज्यादा पढ़ें जिससे आप हमेशा पॉजिटिव फील कर सके. आपको हेल्थ से संबंधित कुछ परेशानी हो सकते है आप अपने लाइफस्टाइल में योगा और ध्यान को जोड़े .

तुला राशि (Libra Horoscope)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेंगे अच्छे. पूर्व में किए निवेश से प्राप्त धन से आपको मुनाफा प्राप्त होगा, जिसको आप अपने बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने में काम ले सकते है. वर्कस्पेस पर काम को पूरा करने के लिए आपको ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है. सेहत को लेकर एलर्ट हो जाएं कुछ चिड़चिड़ापन फील हो सकता है. आप में आया बदलवा सभी को चकित कर सकता है. परिवार के साथ वीकएंड को एंडॉय करेंगे. शादीशुदा लाइफ खुशी-खुशी चलेगी. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)-
चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. बना बनाया बिजनेस उसकी ग्रोथ में भारी उछाल आएगा. आर्थिक तौर पर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. रोमांटिक लाइफ में भी आपके रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं.फालतु की बातों से दुरियां बनाकर स्टूडेंट्स की पढ़ाई में किया गया परिश्रम ही उन्हें सफलता के द्वार पर ले जाएंगे. अच्छा काम और मेहनत से आप अपने कार्य में निखार लाएंगे. विपक्षियों, विरोधियों, शत्रुओं, प्रतिद्वंदियों का दिल जितने में आप महारत हासिल करेंगे. सेहत को लेकर किए गए प्रयासों में आपकी सेहत में सुधार आएगा.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा. हेल्थ केयर प्रोडक्ट बिजनेस में आपको रेवेन्यू का ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा. वर्कस्पेस पर आपको अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखने से ही आपको सफलता मिलेगी.

अचानक से धन लाभ की संभावना बन रही है. घूमने के लिए की गई प्लैनिंग में आपको सफलता मिलेगी. सोशल लेवल पर आपके चाहने वालों में इजाफा होगा. बुखार, सरदर्द से आप परेशान रहेंगे. इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स को अपना सपना पूरा करना है, तो कड़ी मेहतन और दृढ़ संकल्प से ही वो पूरा कर पाएंगे.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)-
चन्द्रमा 4वें हाउस में रहेंगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे. वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में लगाया गया इंवेस्टमेंट बहुत मुनाफा लेकर आएगा. बेरोजगार लोग अपने लक के भरोसे नहीं बैठे अपनी जॉब के लिए कोशिश करते रहे.

नकारात्मक स्वभाव की वजह से आर्थिक स्थिति पर फर्क पडे़गा. दोस्त और फैमली की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ डिनर की प्लैनिंग बन सकती है. बिजनेस रिलेटेड यात्रा में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है. बिग डेटा स्टूडेंट्स को अच्छे करियर ऑपशन मिलेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)-
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे साहस में होगी वृद्धि. वासी और सुनफा योग के बनने से आर्टिफीशियल ज्वेलरी बनाने के बिजनेस में पुराना पैसा आपके हाथ लग सकता है. साथ ही कुछ नए ऑर्डर भी हाथ लगेंगे. वर्कस्पेस पर सबके मुंह पर आपके कार्य की ही चर्चा होगी.

शारीरिक कार्य ज्यादा होने से ज्वाइंट पेन की दिक्कत हो सकती है. सोशल लेवल को राजनीतिक लेवल से अलग रखें. लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव लाने की जरूरत रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ घूमने की प्लैनिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स रिज्लट और एग्जाम डेट को लेकर उलझन में रहेंगे.

मीन राशि (Pisces Horoscope)-
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. बिजनेस में हार्ड वर्क और अच्छे से प्लैनिंग वाले काम से आप सफलता प्राप्त करेंगे. करियर को बेहतर बनाने के लिए वर्कस्पेस पर आप अपनी स्किल्स और मेहतन पर ज्यादा ध्यान देना होगा.

शादीशुदा लाइफ में रिलेशनशिप में सुधार आने से आपको सुकून मिलेगा. फैमली के साथ हर दिक्कत को शेयर करें. दोस्तों का आपको किसी कार्य पूरा स्पोर्ट मिलेगा. एग्जाम वाले स्टूडेंट्स अपने मेंटर के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे.सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking