News Addaa WhatsApp Group

31 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2022  |  9:05 AM

629 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
31 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास .नया व्यापार करने या फिर पहले से चल रहे व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेश की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन बहुत शुभ है . किसी Deal को Final कर रहे है तो दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करें . लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 14 जनवरी तक मलमास रहेगा.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वर्कस्पेस पर लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे. आपको समय-समय पर मित्रों और शुभचिंतकों का समर्थन मिलता रहेगा . साल का आखिरी दिन और आने वाले नए साल को देखते हुए सप्ताह के अंत के साथ नए साल की पार्टी पर आपको लोगों की गलतियों को अनदेखा करना चाहिए . विद्यार्थी किसी और की समस्या को लेकर परेशान हो सकते है, जिसका असर आपके फील्ड को प्रभावित करेगा . सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, नियमित योग प्राणायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा .

वृषभ राशि- ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में पैसे की तंगी से मन परेशान रहेगा, देखिए कहां कहां पैसा फंसा है और उसे निकालने का प्रयास करें . किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें. सप्ताह के अंत और खासकर नए साल को देखते हुए खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है.

ध्यान रखें, कहीं ऐसा न हो इस लंबी लिस्ट के चक्कर में आपके जरूरी काम पैसों के अभाव में लटक जाएं. आपकी तबियत खराब होने से जीवनसाथी परेशान रहेगा. जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है. आपकी एक गलती सामाजिक रूप से आपकी छवि खराब कर सकती है . विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम ला पाएंगे जिससे परिवार के लोग और गुरुजन प्रसन्न रहेंगे .

मिथुन राशि- वासी, सुनफा और परिध योग का साथ मिलने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है . कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले . नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें . आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे .

वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे . सप्ताह के अंत और नए साल को देखते हुए परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं . छात्र संगठन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा . पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं .

कर्क राशि- ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है . वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे . आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी . आपका जीवनसाथी उत्तेजित और चिड़चिड़ा रह सकता है . आपको वापस उसी तरीके से जवाब नहीं देना चाहिए .

प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवा मेहनत पर फोकस करें, कड़ी स्पर्धा के बीच सफल होने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी ही होगी . सप्ताह के अंत और नए साल पर तला-भुना ज्यादा होने पर अपच और गैस से पीड़ित होने की संभावना है . इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है . उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए नए साल पर किसी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से ऑर्डर दिलवा सकते हैं .

सिंह राशि- अववाहिकों के लिए शादी की बात चल सकती है . प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अनुकूल है . घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं . परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे . आदान-प्रदान से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे . वासी, परिध और सुनफा योग के बनने से कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी .

नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे . यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे . पदोन्नति होने के योग हैं . आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे . हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है .

कन्या राशि- ग्रहण दोष के बनने से प्रोडक्शन संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है लेकिन आप अपनी कड़ी मेहनत से सफलता पाने के प्रयास में लगे रहेंगे . समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है . मार्केटिंग संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें .

ऑफिस में कर्मचारियों को अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करने से ही काम पूरे होंगे . आपको सुपाच्य भोजन खाने की आवश्यकता है . जाते हुए साल और आते हुए साल पर परीक्षा की डेट नजदीक होने से युवाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा . वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें, हल्की सी भी लापरवाही आपको अस्पताल भी पहुंचा सकती है .

तुला राशि- सप्ताह के अंत के साथ-साथ नए साल के आगमन से होटल, रेस्टोरेंट बिजनेस में ग्राहक और धन की बूम रहेगी . जटिल समस्या को हल करके अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे . दिन काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक रखेगा . साथ ही सप्ताह के अंत के साथ नए साल के आगमन पर आप अपनी परिवार के साथ डिनर की प्लानिंग बना सकते है .

साथ ही जाते हुए साल और आते हुए नए साल पर ये प्रण कर ले कि नए साल के हर दिन की शुरुआत सिर्फ और सिर्फ सकारात्मक सोच से करेंगे तो निश्चित ही हमारी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे . घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा . चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी . खिलाड़ी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे . आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे .

वृश्चिक राशि- आपके जीवनसाथी की हेल्थ में सुधार आएगा . बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी . सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं . पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे . कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे . सप्ताह के अंत और जाते हुए साल को देखते हुए आप किसी को भी कर्ज नहीं दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा .

नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे . लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपयुक्त समय चल रहा है, बस अपने काम में इसी तरह जुटे रहें . इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा . आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं . घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी . खिलाड़ी कामयाबी के पथ पर आगे बढ़ेंगे .

धनु राशि- जाते हुए साल और आते हुए नए साल को देखते हुए नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें . बेहतर समय का इंतजार करें . आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी . आप संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं . कार्य संबंधी यात्रा करने जा रहे है तो दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करें .

लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 14 जनवरी तक मलमास रहेगा . आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है . विद्यार्थी को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता . सेहत को लेकर आप पौष्टिक भोजन खाएं . व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है . आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो .

मकर राशि- ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आपको नुकसान होगा . आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा . जाते हुए साल और आते हुए साल को ध्यान में रखते हुए आप अपने खर्चों पर अंकुश लगा के रखें तो आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने में सफल होंगे .

सप्ताह के अंत और नए साल के आगमन से पूर्व आप वर्कस्पेस पर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच नहीं पाएंगे . अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा क्योंकि वे अपनी गतिविधियों को रोकने का प्रयास करेंगे . कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में दरार के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम पर आपकी एकाग्रता को भंग करेगा . विद्यार्थी उत्तेजित महसूस करेंगे क्योंकि कुछ भी आपके लिए सही नहीं लग रहा है . सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा .

कुंभ राशि- व्यापार के लिए जरूरत पर उधार लिया था तो उसे चुकाते भी रहें अन्यथा बाजार में आपकी छवि खराब हो सकती है . नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे . पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे . वर्कस्पेस पर आप द्वारा किए गए योगदान की सहकर्मियों द्वारा सराहना की जाएगी . सुबह टहलना आपके लिए बेहतर रहेगा .

आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है . सप्ताह के अंत और नए साल के आगमन पर परिवार के साथ किसी पार्टी में जाने की प्लानिंग बन सकती है . साथ ही आप सामाजिक या बिना लाभ वाले किसी कार्य को करके अपने जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने में लगे रहेंगे . विद्यार्थी को अपनी माँ से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मेलेगी जिसका पालन करना आपके लिए बेहतर होगा . सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे .

मीन राशि- परिवार के जरूरी मामलों पर आपको अपने से बड़ों की सलाह लेनी चाहिए . बुजुर्गो की सलाह हमेशा फलदायी रहती है . सप्ताह के अंत और जाते हुए साल और आते हुआ नये साल पर सुनफा, परिध और वासी योग के बनने से आदान-प्रदान से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे साथ ही आपके हाथ कोई रुकी हुई पेमेंट आ सकती है .

बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बन सकती है . वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं . नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे . सोचने की बजाय वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी . आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा . विद्यार्थी कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे . आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा .

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking