News Addaa WhatsApp Group

16 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2021  |  8:48 AM

445 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कार्यों की आज प्रशंसा होगी। कार्यों में किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े उलझन में रहेंगे। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आज आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आप घर देर से जायेंगे। आज आप कोई भी फैसला लेने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। आज आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

धनु राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में जल्द ही आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान भी करवाएंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आज मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking