News Addaa WhatsApp Group

11 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 11, 2023  |  8:09 AM

673 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए बेहतर रहेगा और आपको जीवनसाथी के कैरियर की चिंता सता सकती है. आप अपने मित्रों व सहकर्मियों पर पूरा विश्वास बनाए रखेंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको एकाएक लाभ दिलाने वाला दिन रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां मिलने से आप परेशान नहीं होंगे और आपको व्यापार में रुका हुआ धन भी मिल सकता है. आप अपने कामों को लेकर आज किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन पुराने मित्रों व साथियों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मजबूत रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. शिक्षा से जुड़े लोगों के प्रयास आज रंग लाएंगे. आपके पास अत्यधिक ऊर्जा रहने के कारण आप उसे इधर उधर व्यर्थ ना करें.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी और आपको आज यदि किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमा पडे़, तो उसमें भी आप सफलता हासिल करेंगे. अपने मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपने यदि किसी को धन उधार दिया है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन भाई बंधुओं से रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा. आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और घर परिवार का कोई लड़ाई झगड़ा आपके लिए सिरदर्द बन सकता है. आपको किसी काम में अच्छी सोच रखनी होगी. आपको एक लक्ष्य बनाकर चलना बेहतर रहेगा. आपकी कुछ श्रेष्ठ लोगों से मुलाकात होगी. विद्यार्थियों को आज अपना पुरा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक आज कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आप लोगों से मिलकर मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे. आपको आज कोई काम पूरा होने से घमंड नहीं करना है व किसी से भी आज वाद-विवाद में ना पड़े. कुछ श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे और आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर अधिकारियों को भी हैरान कर सकते हैं.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपको अपने किसी अपने जीवनसाथी की ओर से आज कोई सरप्राइस मिल सकता है और आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं. आपकी आज कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होती दिख रही है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है. आपके कुछ बढ़ते हुए खर्च आज आपका सिर दर्द बनेंगे, लेकिन आपको पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप एक बड़े लक्ष्य को पाने की पूरी कोशिश करेंगे और यदि आपने किसी पर भरोसा किया था, तो वह आपके इस भरोसे को पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. आपका कोई पुराना उधार आज चुकटा हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा. उनकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी. परिजनों से आपका प्रेम व स्नेह बना रहेगा और शुभ कार्यों को आप पूरा बढ़ावा देंगे. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपको आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा और कुछ जनकल्याण के कार्यों मैं भी आज आप भाग लेंगे. आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा. आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें. व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आप अपनी मेहनत और विश्वास से अपने लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर पाएंगे. दान धर्म के कार्यों में भी आज पूरी रुचि दिखाएंगे और आपके कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking