News Addaa WhatsApp Group

10 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2023  |  8:18 AM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेष राशि- सर्वार्थसिद्धि, प्रिति, वासी, सुनफा और बुधादित्य योग के बनने से बिजनेस में आय के नए स्त्रोत मिलेंगे. जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है और जॉब की तलाश में हैं उन्हें मल्टीनेशनल कंपनी से अच्छी ऑफर मिल सकती है. वित्तीय मामलों में आप द्वारा की गई बेहतर योजना आपको दूसरों से आगे रखेगी. सेहत के मामले में दिन अच्छा गुजरेगा. फैमली में किसी नए मेंबर के आने से फैमली में खुशियों को माहौल बनेगा. लाइफ पार्टनर से आपकी तालमेल बेहतर बनेगी. विद्यार्थियों को अपने दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल करेंगे.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि – ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े बिजनेस में आपको पैसे कमाने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा. किसी भी प्रकार के कारोबार में पैसे निवेश करने की योजना कर रहे तो अभी ना करें. वर्क स्पेस पर सतर्क रहते हुए कार्य करें. सेहत को लेकर दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा. फैमली में किसी के प्रति आपके मन में गलतफहमी हो सकती है. लाइफ पार्टनर के लिए आप ज्यादा टाइम नहीं निकाल पाएंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानी फेस करनी पड़ेगी.

मिथुन राशि- चन्द्रमा तीसरे भाव में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद. बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा. करियर को लेकर आप अर्लट रहेंगे. बिजनेस में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. आपको फायदा होगा. साथ अगर आप बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना रहे है, दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करें. जोडों के दर्द की समस्या हो सकती है.फैमली में सभी के साथ बैठकर आप अपने दिल में दबी बातों को खुलकर कर पाएंगें. लाइफ में रोमांस और रोमांच में दिन बितेगा. विद्यार्थियों को को परीक्षा में बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे.

कर्क राशि- पार्टनरशिप बिजनेस में आपको बहुत फायदा मिलेगा. साथ ही नई जिम्मेदारी भी मिलेगी. वर्क स्पेस पर दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. बढोत्तरी के साथ पेमेंट में भी बढ़ोतरी हो सकती है. सफल होने के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त टाइम निकालना ही पड़ेगा. हेल्थ को लेकर अर्लट रहें वसा युक्त खान-पाप से दुरियां बनाएं रखें. लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे. दोस्तों के साथ आनंद करेंगे.

सिंह राशि- बिजनेस के लिए टाइम अच्छा रहेगा, कुछ प्रोडक्ट पर स्किम निकालने से आपकी आय में इजाफा होगा. वर्कस्पेस पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.अच्छा-खासा लाभ आपके हाथ लगेगा. हेल्थ को लेकर अर्लट हो जाएं जंक फूड खाने से बचें. फैमली में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा. लाइफ पार्टनर की घरेलु कार्यों में मदद करेंगे. विद्यार्थियों को को सफलता पानी है तो हार्ड वर्क करना होगा.

कन्या राशि- आईटी बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति आपकी चिंता को बढ़ाएगी. वर्क स्पेस पर किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. फैमली में आपकी बातों को कोई अनुसरण नहीं करेंगा. मोटापा और सुस्ती महसूस कर सकते हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ऑनलाइन गेमिंग में व्यस्त रहने से पढ़ाई में अच्छा प्रर्दशन नहीं दे पाएंगे. लाइफ पार्टनर के साथ संबंध में किसी बात को लेकर संबंधों में दरारे आ सकती है. आपको अपने गुस्सें और वाणी पर लगाम लगनी होगी.

तुला राशि- चन्द्रमा 11वें भाव में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी. विदेश में बिजनेसमेन करने वालों के कार्य पूर्ण हो सकते है जिससे बिजनेसमेन की ग्रोथ में इजाफा होगा. वासी, प्रिति, सर्वार्थसिद्धि और बुधादित्य योग के बनने से आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज होकर वर्क स्पेस पर आप सबसे आगे रहेंगे. जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें. दिमागी तौर पर आप तनाव महसूस कर सकते हैं. फैमली मैटर में आपका दखल सभी का दिल जीत लेगा. लाइफ पार्टनर के साथ आनंद करते समय आपको टाइम का ध्यान ही नहीं रहेगा. सपनों को पूर्ण करने के लिए किए गए प्रयास से विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा 10वें भाव में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले. आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिजनेसमेन में लाभ आपके हाथ लगेगा. हाई पोस्ट के रूप में आपको अपकी मेहनत का फल मिलेगा. आपके काम करने की तकनीक लोगों को प्रभावित करेगी. जोडों के दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. फैमली में आपकी बातें और आपकी सलाह सभी मेंबर का दिल जीत लेगी. लाइफ पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें होगी. इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों अपने लक्ष्य से भटक सकते है. पढ़ाई को लेकर अवेयर हो जाएं.

धनु राशि- धार्मिक कार्यो में लगेगा मन. बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी नए बिजनेसमेन की नींव रखने की योजना बन सकती है. अन्य कंपनी से आपको जॉब के लिए ऑफर आ सकता है. अचानक यात्रा के कारण आप कुछ महत्वपूर्ण कागजात भूल सकते है. फैमली में किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा. लाइफ के हर मोड़ पर आपको लाइफ पार्टनर की मदद मिलती रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में हार्ड वर्क से सफलता मिलेगी. ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है.

मकर राशि- मिठाई और नमकीन बिजनेस में घाटे का सामना करना पड़ेगा. आपको धैर्य धारण करना होगा. वर्क स्पेस पर काम का लोड ज्यादा होने से आप थकान महसूस करेंगे. आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है. फैमली में घरेलु विवादों से दुरियां बनाएं रखें जब आपकी सलाह ली जाएं तब ही आप दखल करें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की की महसूस होगी. धार्मिक यात्रा का संयोग बना है.

कुंभ राशि- जीवनसाथी से हो सकता मनमुटाव. होटल और फूड से जुड़े बिजनेस में चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता है. हार्ड वर्क का परिणाम आपको अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफा और उच्च पद के रूप में मिल सकता है. मनचाही जगह पर यात्रा का प्लान बना सकते हैं. हेल्थ संबंधित कोई गंभीर समस्या हो सकती है. फैमली के साथ आनंद और मस्ती की योजना बन सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ रोमांच और रोमांस में दिन बितेगा. इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है.

मीन राशि- ग्रोसरी बिजनेस में पार्टनर से अच्छा लाभ आपके हाथ लगेगा.वर्क स्पेस पर मेहनत के अनुरूप फल मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको हर एक काम में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी. पीठ दर्द की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे. फैमली में किसी की सेहत खराब होने की वजह से आप चिंतित रहेंगे. विद्यार्थियों को को पढ़ाई में माता-पिता से मदद मिलेगी.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking