News Addaa WhatsApp Group

14 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 14, 2023  |  8:29 AM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेष राशि- चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव. वासी, सुनफा और बुधादित्य योग के बनने से प्रॉपर्टी के बिजनेस में आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. जॉब करने वालों को मल्टी नेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. सेहत को लेकर सर्तक रहें वर्क में इतने भी व्यस्त न रहे कि आप अपनी खानपान पर ध्यान न दें पाएं. लाइफ पार्टनर के बीच आपका प्रेम भाव बढ़ेगा. सप्ताह के अंत में परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे करेंगे मोज मस्ती के मुड़ में रहेंगे. मल मास को देखते हुए परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम को लेकर यात्रा हो सकती है.

वृषभ राशि- चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा. परिवार बिजनेस से जुड़ने के लिए समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. खर्चों में कटोती आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा. वर्कस्पेस पर कुछ भी नया वर्क आरंभ करने से पहले उसके बारे में रिसर्च जरूर कर लेंवे. सेहत को लेकर दिन आपके फेवर में रहेगा. परिवार के साथ यात्रा में यादगार पल बिताएंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा.

मिथुन राशि- चन्द्रमा 4वें हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी. बिजनेस में किसी भी प्रकार का निवेश न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा, अगर करते है, तो सोच-समझकर ही करें. वर्कस्पेस पर सीनियर और बॉस से तर्क-वितर्क न करें. तर्क-वितर्क करने से तो अच्छा हैं कि आप अपने कार्य को और बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं.

परिवार में किसी से आपके संबंध खराब हो सकते है. अनिद्रा की समस्या हो सकती है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. परिवार में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. दांपत्य जीवन में पुरानी बातों को रिपीट करने से बचें. विद्यार्थियों को अपने सपने को पूरा करने के लिए आपको हार्ड वर्क करना होगा, तब ही वो अपने सपने को पाने में सफल होंगे.

कर्क राशि- चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे पराक्रम में होगी वृद्धि. ब्लॉगिंग, यूट्यूबर और वेब डिजाइनिंग का बिजनेस करने वालों को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत से ही सफलता हाथ लगेगी. पैसे कमाने में आप सफल होंगे और उन पैसों से अपने कार्य को समय पर पूरा करेंगे. वर्कस्पेस पर आपके सितारे आपका पूरा साथ देंगे, साथ ही आपको कोई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है जिससे आप मुंह नहीं मोड पाएंगे. त्वचा संबंधी कुछ समस्या आपके सामने आ सकती है. सप्ताह के अंत पर परिवार के सदस्यों के साथ आनंद करेंगे. शिक्षा में विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि- चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ. चिकित्सा संबंध उपकरण और दवाओं जुड़े बिजनेस में आपका अधिकतर ध्यान आर्थिक स्तर पर स्वयं को मजबूत करने में लगा रहेगा.

वर्कस्पेस पर आपसे न चाहते हुए भी कोई गलती हो सकती है. हेल्थ को लेकर किसी भी प्रकार आलस करने से बचें. आपका आत्मविश्वास आपके फील्ड में सफलता दिलाएगा. परिवार के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे. दांपत्य जीवन लाइफ के लिए दिन बेहतर रहेगा. यात्रा आपके लिए लाभकारी हो सकती है.

कन्या राशि- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास. पार्टनरशिप में कोई नया बिजनेस आरंभ करने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो MOU को अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें. साथ ही अगर आप मानस बना ही रहे है, तो दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करें. लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 14 जनवरी तक मलमास रहेगा.

वर्कस्पेस पर लीडरशिप स्किल से बॉस और सीनियर आपकी तारीफ करेंगे. लेनदेन के मामलों में सतर्कता रखें. वाहन चलाते समय सर्तक रहें क्योंकि जख्मी होने की संभावना है. सप्ताह के अंत पर परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है. लाइफ पार्टनर के साथ कही बाहर घुमने की प्लानिंग बन सकती है. फैशन के विद्यार्थियों के हाथ सफलता लगेगी.

तुला राशि- चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ. बिजनेस में आपको हर मामले में संयम के साथ सोच समझकर निर्णय लें. वर्कस्पेस पर अपनी कार्य क्षमता दिखाने के बेहतर मौके आलस्य के कारण आपके हाथ से निकल जाएंगे. बेहद ही कम समय में आप काफी कुछ प्राप्त कर लेंगे. ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचे.

सप्ताह के अंत होने के बावजुद भी आप परिवार के साथ दिन नहीं बिता पाएंगे, जिससे उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा. दांपत्य जीवन लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाने के लिए झुंझते रहेंगे.

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी. बिजनेस में समझदारी पूर्वक लिए गए निर्णय से बिजनेस में लाभ आपके हाथ लगेगा. वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर टीम वर्क की तारीफ होगी.

लेकिन साथ ही वर्क लोड के कारण निजी और बाहरी दुनिया के बीच समन्वय बिठाकर चलना होगा. बॉडी पेन की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. माता-पिता आपकी कुछ बातों पर सहमत नहीं होंगे. लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक प्लेस पर छोटी यात्रा पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. मेडिकल फील्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए निरंतरता बनाएं रखें.

धनु राशि- चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे दादा के आदर्शो पर चले. वर्कस्पेस पर सहकर्मियों की हेल्प से आपके कार्य पूर्ण होंगे. बिजनेस में कई गोल्डन चांस मिलेंगे जिन्हें भुनाने में लगे रहेंगे. परिवार में बुजुर्ग की सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर खुशी आएगी. किराए पर रह रहे स्वयं का मकान लेने की प्लानिंग बना सकते है.

परिवार के साथ समय बिताएंगे करेंगे.लाइफ पार्टनर की तरफ ध्यान देना होगा. मेडिकल और मैनेजमेंट के विद्यार्थियों अपने फील्ड में कठिन मेहनत करके ही सफलता का स्वाद चख सकेंगे.

मकर राशि- चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन. होटल आदि के बिजनेस में लाभ हाथ लगेगा. तकनीकी मे महारत होने से आप वर्कस्पेस पर सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे. कई सुनहरे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं जिससे भविष्य में अपार सफलता मिलेगी.सेहत को लेकर सतर्क रहें. परिवार में चल रहे विवाद का समापन होगा.

सप्ताह के अंत पर लाइफ पार्टनर को खुश करने के लिए डिनर की प्लानिंग कर सकते है. इंजीनियरिंग और तकनीकी विद्यार्थियों भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय अपनी को पढ़ाई को दें.

कुंभ राशि- चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में आ सकती है समस्या. बिजनेस में निवेश करने के लिए समय अभी सही नहीं है. वर्कस्पेस पर वर्क में कुछ गड़बड़िया आने से सीनियर से आपको कुछ सुनना पड़ेगा. आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको खर्चों पर लगाम लगाना पड़ेगा. फूड प्वाइजनिंग की समस्या रहेगी.

जमीन जायदाद से जुड़े किसी मैटर को लेकर माता-पिता से आपकी बहस हो सकती है. लाइफ पार्टनर से वर्क की टेंशन को लेकर दूरियां बढ़ सकती है. विद्यार्थियों का को पढ़ाई में प्रदर्शन कमतर रहेगा.

मीन राशि- चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे. बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से पुश्तैनी बिजनेस से आपको अच्छा खास मुनाफा हाथ लगेगा. वर्कस्पेस पर सहकर्मी आपके वर्क की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

सपनों को पूरा करने के लिए और बेहतर प्रयास करना होगा. सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य होगा. परिवार के साथ आनंद करेंगे. लाइफ पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने में आप सफल होंगे. विद्यार्थियों को अपनी कमियों पर ध्यान देने की जरूरत है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking