News Addaa WhatsApp Group

16 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2023  |  8:04 AM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेष राशि- चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे. सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस में स्थिति आपके अनुकूल नहीं रहेगी लेकिन उसे आप अपनी योग्यता से अपने अनुकूल बनाने के प्रयास में सफल होंगे. वर्कस्पेस पर हार्डवर्क का प्राइज मिलेगा. अगर आप किसी नये बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए थोड़ा समस्या की स्थितियां खड़ी कर सकती है. लंबे समय से चल रही किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. आप अपने फैमली के साथ यादगार पल बिताएंगे. लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंधों में मिठास आएगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वह अच्छे अंको से पास होंगे.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि- चन्द्रमा 6वे हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. रेडीमेट बिजनेस को वापस सेट होने में थोड़ा समय लग सकता है. वासी, सुनफा और धृति योग के बनने से वर्कस्पेस पर कुछ मौके आपके हाथ लगेंगे जिसका आप फायदा उठाएंगे. नए कारोबार में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10:16 से 11:16 और दोपहर 4:00 से 6:00 बजे के मध्य करें. शुगर के मरीज को कुछ समस्या हो सकती है. फैमली में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. लाइफ पार्टनर की बातों को समझेंगे जिससे रिश्तो में मिठास आएगी. विद्यार्थियों के कठिन प्रयास से जीवन में कई सारे सकारात्मक बदलाव आएगे.

मिथुन राशि- चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेगें जिससे विद्यार्थियों की पढाई में आऐगा निखार. बिजनेस में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके बारें में रिसर्च करके ही निवेश करें. वर्कस्पेस पर आपकी सैलरी के बढ़ने केसकारात्मक संकेत आपको मिल सकते है. आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होते चले जाएंगे अच्छे परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. वाहन चलाते समय सावधान रहें. फैमली के साथ समय व्यतीत करने का समय कम मिलेगा लेकिन आप उस समय को बेहतर बिताएंगे. लाइफ पार्टनर के साथ आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी. पुरानी यादें ताजा होगी. परीक्षा का परिणाम विद्यार्थियों के पक्ष में आएंगे, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा.

कर्क राशि- चन्द्रमा 4वे हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे. बिजनेस में कुछ गलत निर्णय आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते है. ग्रहण दोष के बनने से काम से जुड़ी किसी समस्या को फेस करना पड़ सकता है. आपके बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. सेहत के लिए प्रतिदिन योग,प्रणायाम और डाइट पर ध्यान रखें. फैमली में किसी से बहस हो सकती है. लाइफ पार्टनर के भावनाओं को समझें उनसे जिद्द-बहस न करें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा.

सिंह राशि- चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि. बिजनेस में सफलता पाने के लिए हार्डवर्क से आपको सफलता मिलेगी. क्योंकि सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता. सप्ताह की शुरुआत में वर्कस्पेस पर सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. खर्चों पर कंट्रोल करना आपके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है. बुखार से परेशान रहेंगे. फैमली में आ रहें प्रेशर को आप आसानी से हल कर लेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ मस्ती में दिन गुजरेगा. परीक्षा में बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए विद्यार्थियों अपने करियर को लेकर टेंशन में रहेंगे.

कन्या राशि- चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ. ऑनलाइन बिजनेस करने वाले आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट जाएंगे जिससे आपके बिजनेस में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और लाभ भी होगा. वर्कस्पेस पर बॉस और सीनियर के मुंह से आपकी तारीफों के पुल बांधें जाएंगे. मोटापे और अनिद्रा की समस्या हो सकती है.वासी और सुनफा योग के बनने से इनकम के नए स्त्रोत मिलेंगे. काम की अधिकता की वजह से फैमली से दूर भी जाना पड़ सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है. पढ़ाई में बच्चों का प्रदर्शन बेहतर होगा और सफलता मिलने से उनका चेहरा खिल उठेगा.

तुला राशि- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास. ऑनलाइन बिजनेस में किए गए प्रयासों से आपके हाथ लाभ लगेगा. इन प्रयासों को निरंतर बनाएं रखें. समय का पहिया बदलेगा, जॉब में बदलाव ला सकता है. बिजनेस में कुछ बदलाव लाने के बारे में आप प्लानिंग कर सकते है. नए नए उपकरण या मशीन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो तो सुबह 10:16 से 11:16 और दोपहर 4:00 से 6:00 बजे के मध्य करें.सिर दर्द से आप परेशान रहेंगे. सेहत को लेकर सावधान रहें. मित्र और फैमली के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ हो रही गलतफहमी दूर होगी. अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को गंभीरता से प्रयास करना होगा. पढ़ाई के लिए और ज्यादा समय देना होगा. या निकालना होगा.

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे. बिल्डिंग मैटेरियल बिजनेस में मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलने के कारण आप तनाव में रहेंगे. लेकिन आप धैर्य बनाए रखें. ग्रहण दोष के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी आषाओं पर पानी फिर सकता है, आपकी सैलरी बढ़ोत्तरी होने की जगह कम हो सकती है. बिजनेस में निवेश के लिए अभी समय बेहतर नहीं है. आलस्य और थकान के चलते आप अपने कार्य समय से पूरा नहीं कर पाएंगे. दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का बहस करने से बचें. फैमली में आप पर झुठे आरोप लग सकते है. आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा. मेडिकल के विद्यार्थियों को हार्डवर्क करना होगा.

धनु राशि- चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में होगी वृद्धि. बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी. वर्कस्पेस पर आपसकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में खोजबिन जरूर कर लें. ज्वाइंट पैन से राहत महसुस होगी. किसी खास के साथ यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. विद्यार्थियों के पढ़ाई में कुछ परेशानियां आने से चिंतित रहेंगे.

मकर राशि- चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे राजनितिक उन्नति. बिजनेस में किसी एमओयू पर साइन नहीं करें. वर्कस्पेस पर होने वाली बैक वेटिंग से दूरी बनाकर रखें. प्रयायों से ही आपके कार्य पूरा होंगे. अभिनय से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा. फैमली में किसी धार्मिक कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर नोक-जोक हो सकती है, लेकिन कुछ समय अंतराल वह प्यार तबदिल हो जाएगी. सेहत को लेकर सावधान रहें डाइट चार्ट का पेपर ध्यान रखे.

कुंभ राशि- चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा. वासी, सुनफा और धृती योग के बनने से बिजनेस में नए ऑर्डर भी आपके हाथ लगने से लाभ आपके हाथ लगेगा. करियर में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा. नहीं तो बने बनाए काम बिगड़ सकते है. दर्द से कुछ हद तक आराम मिलेगा. फैमली के साथ बाहर जाने की प्लानिंग बन सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ घरेलु कार्यों में व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थियों की प्रेक्टिकल पर पकड़ शानदार रहेगी.

मीन राशि- चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे. ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में आपके साथ धोखा हो सकता है. बिना पढ़े किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर नहीं करें. सप्ताह की शुरुआत में वर्कस्पेस पर आप अपनी योग्यता का सही तरीके से प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. किसी भी कार्य के लिए आप बड़े बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले. क्योंकि उन्होंने आप से ज्यादा दुनियां देखी है. पेट की समस्या से आप परेशान रहेंगे. फैमली में किसी के व्यवहार को लेकर आप तनाव में रहेंगे. सेहत संबंधित किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking