News Addaa WhatsApp Group

06 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2022  |  8:09 AM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
06 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेषः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. माता पिता का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. नौकरी के नये अवसर प्राप्त होंगे. कारोबार में स्थान परिवर्तन के योग हैं. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है. प्यार के रिश्तों में मजबूती आएगी.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषः शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कारोबार में उत्तम लाभ होगा. परिवार में कोई सुखद समाचार मिलने से उत्साह का माहौल रहेगा. सावधान रहें, भावनाओं को काबू में रखें, विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

मिथुनः आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. गोपनीय बातें किसी से साझा न करें, कोई अपना विश्वासघात कर सकता है. कारोबारी नुकसान का सौदा कर सकते हैं. आज की गई यात्रा लाभदायक होगी. वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है.

कर्कः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है. शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई सरप्राइज मिल सकती है. कारोबार में हुए लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस राशि के शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.

सिंहः आज आप अपने व्यवहार के दम पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. वाहन सुख संभव है. यदि आज आप घर पर लवमैरेज करने की बात करते हैं तो उसका सकारात्मक परिणाम आ सकता है.

कन्याः किसा कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ हो सकता है. व्यवसाय में विस्तार हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस में अधिकारियों की डांट पड़ सकती है. जीवनसाथी के तरफ से मंहगे तोहफे डिमांड हो सकता है.

तुलाः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. यदि आज आप भविष्य को लेकर कोई प्लान बनाते हैं तो उसमें अवश्य सफलता मिलेगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. कपड़े के कारोबारियों को धन लाभ होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिकः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. कारोबार में विस्तार हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. आज आपके सामने कोई प्यार का प्रस्ताव रख सकता है.

धनुः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. परिवार में पूजा पाठ जैसे कार्यक्रम हो सकते हैं. वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. सावधान रहें क्रोध पर नियंत्रण रखें, दोस्तों से विवाद हो सकता है. आज आप लवमेट के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं.

मकरः संगीत, साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. आज आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है. संतान के तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के भावनाओं का ख्याल रखें.

कुंभः आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. कार्यों में आई बाधा से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. कोई भी कार्य धैर्य से करें. कारोबार में नया निवेश करने से पहले लोगों से राय मसवरा अवश्य लें. शाम को दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर पेरेशान हो सकते हैं.

मीनः आज का दिन आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. खानपान पर ध्यान दें, नशे के सेवन से दूर रहे स्वास्थ संबंधी पेरशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking