News Addaa WhatsApp Group Join करें

11 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2022  |  8:00 AM

584 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष : आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. आपको कई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. मंगल क्रियाशील और पुरुषार्थी ग्रह है, इसलिए मैनेजमेंट करने में आपको कोई टक्कर नहीं दे सकता है. सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपका यश बढ़ाएगी.

वृष : राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे. आज धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ने की सलाह दी जाती है. लेकिन कोई नया काम शुरू न करें. दिन का काम जल्दी खत्म करके आज शाम को कुछ समय परिवार के साथ बिताएं.

मिथुन : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है.

कर्क : आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी. आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे आपको फायदा पहुंचाएगा. संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी. जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है.

सिंह : आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा. आपके विरोधी आपके सामने घुटने तक देगा. सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा. बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है.

कन्या : आज वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन खुश रहेगा. आज प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी.

तुला : आज अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा. छिपे शत्रु सक्रिय हो जाएंगे, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, जिससे परिवार में अशांति रहेगी. सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिलती दिख रही है.

वृश्चिक : आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है. अगर आप अपनी बात दूसरों तक पहुंचा पाए तो कामयाबी पाने से कोई नहीं रोक सकता. आने वाले दिनों में वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे.

धनु : राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य बढ़ेगा। शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभ व्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा.

मकर : चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, एकादश भाव में राज्य विजय कारक है. आज सत्पुरुषों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद निपट सकता है. शाम के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें.

कुंभ : कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग हैं. किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा.

मीन : आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने मायेंगे. विरोधी पक्ष पराजित होगा. आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा. व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking