News Addaa WhatsApp Group Join करें

16 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2022  |  8:11 AM

621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 जुलाई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेषः धार्मकि कार्यों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. आपके सकारात्मक सोच से आपका भाग्य पूरा साथ देगा. अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा. कोई महत्वपुर्ण कार्य संपन्न हो सकता है. नई योजना शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है.

वृषः सतर्क रहें, चोट लगने के डर हैं. प्रेम प्रसंग मजबूत होगा. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है. गाय को हरा चारा खिलाएं. धार्मिक यात्रा के योग हैं.

मिथुनः सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. प्रेम प्रसंग मधुर रहेगा. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाकर गरीबों में प्रसाद बांटे.

कर्कः घर से निकलते समय बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं. व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. स्वास्थ उत्तम रहेगा. ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. भगवान शिव को लाल पुष्प अर्पित करें.

सिंहः भावनाओं को काबू पर रखें. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. कारोबार में नुकसान हो सकता है. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. घर में धार्मिक कार्य हो सकता है. काले तिल का दान करें.

कन्याः भूमि या मकान खरीदने के योग हैं. कारोबार के नजरिए से आज का दिन शुभ है. प्रेमी जोड़े में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. युवाओं के लिए आज का दिन अनुकूल है. पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं.

तुलाः रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे. पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगा. अनावश्यक क्रोध से बचें. परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन मध्यम रुप से फलदायी रहने वाला है. मां पार्वती और शिव जी को गेंदे का फूल चढ़ाएं.

वृश्चिकः वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ उत्तम रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है. परिवार में धार्मिक आयोजन का प्लान बन सकता है. जीवनसाथी के तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है. स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

धनुः किसी के बातों में न आएं. मन भटक सकता है. आज आपकी कोई ऐसी ख्वाइश पूरी हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार है. विद्यार्थियों को करिअर संबंधी कोई सुखद समाचार मिल सकता है. भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी.

मकरः कार्यों में बाधा आ सकती है. मन परेशान हो सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें, माइग्रेन से पीड़ित हो सकते हैं. आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है. प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

कुंभः आय के स्रोत में वृद्धि होगी. संतान के तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. आर्थिक तरक्की संभव है. आज आप नौकरी में बड़ी उपलब्धी हासिल कर सकते हैं. प्रेम प्रंसग में प्रगाढ़ता आएंगी.

मीनः कानूनी मामलों में वियज होगी. शत्रु परास्त होंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में बड़ी उपलब्धी हासिल हो सकती है. गरीबों को खिचड़ी खिलाएं. घर से बाहर जाते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking