News Addaa WhatsApp Group

20 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2022  |  7:04 AM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
20 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष- मेष राशि के लोगों का आज काम में मन कुछ कम लगेगा, आलस्य आपके लिए घातक है, अनावश्यक रूप से छुट्टी न लें, इससे छवि खराब होती है. व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको प्लानिंग बना कर काम करना चाहिए, क्रिएटिव कार्य करने से प्रगति होगी. इस राशि के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बात चल सकती है, सभी पहलुओं पर विचार कर संबंध बनाना चाहिए. जीवनसाथी की किसी बात को लेकर तनाव रहेगा, राई का पहाड़ न बनने दें और छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना सीखें. रोगों को लेकर नकारात्मक विचार कभी नहीं लाना चाहिए, रोग तो बहुत लोगों को होते हैं, प्रसन्नता से रहें लाभ मिलेगा. दूसरों के विवाद से दूर रहें, बीच बचाव करने में स्वयं पर संकट आ सकता है.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष- इस राशि के लोग निर्णय लेते समय सभी की राय का ध्यान रखें, इन्हें प्रबंधन क्षमता पर ध्यान रखना होगा साथ ही केवल अपनी नहीं चलानी होगी. प्लास्टिक के व्यापारियों को बड़े सौदे करने का अवसर मिलेगा जिसमें फायदा भी काफी बड़ा ही होगा. युवा अधिक मेहनत करेंगे तभी परिणाम भी उसी के अनुरूप देखने को मिलेंगे. घर की सबसे वृद्ध महिला के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, उनका स्वास्थ्य अचानक ज्यादा बिगड़ सकता है. बेवजह का चिंतन बिल्कुल भी न करें क्योंकि इस तरह की चिंता से स्वास्थ्य में नरमी आ सकती है. नए रिश्ते को लेकर कुछ समय के लिए रुक जाएं, नए लोगों पर अधिक भरोसा करना घातक हो सकता है, पहले कुछ समय उन्हें समझ तो लें.

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को आज ऑफिशियल कार्य न बनने से तनाव रहेगा, प्रयास जारी रखना चाहिए. व्यापारियों की कारोबारी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं, इससे स्वाभाविक रूप से आपका मन प्रसन्न होगा. कार्यों की अधिकता है, उन्हें पूरा करने के लिए युवाओं को अधिक समय देना होगा अन्यथा पेंडेसी हो जाएगी. जीवनसाथी को नकारात्मक सोच से बचकर रहने की सलाह दें, सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को आगे ले जाती है. गंभीर रोगों से पीड़ित लोग परेशान नजर आएंगे, किसी योग्य चिकित्सक के पास जा कर उचित तरीके से इलाज कराएं. मित्रों को उपहार लाकर दें, इससे जहां मित्रता और घनिष्ठ होगी वहीं मित्र प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.

कर्क- इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छी ब्रेकिंग या एक्सक्लूसिव स्टोरी मिल सकती है. खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है, बड़े मुनाफे उनके हाथ लगने की उम्मीद है. युवाओं को वरिष्ठ जनों का सानिध्य प्राप्त करना चाहिए, वरिष्ठों का सकारात्मक प्रोत्साहन मिल सकता है जो उनके मार्ग को प्रशस्त करेगा. परिवार के सभी लोगों को खाली समय का आनंद लेना चाहिए, कभी कभी बच्चा बनकर सबके साथ खेलें. गर्भवती महिलाओं को अधिक सजग रहने की जरूरत है, जरा सी भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. छोटी कन्याओं को आज टॉफी या चॉकलेट आदि का वितरण करें, कन्याएं प्रसन्न होंगी.

सिंह- सिंह राशि के नौकरी करने वाले लोग सजग हो जाएं, बॉस अब तक के काम का विवरण ले सकते हैं. व्यापारी वर्ग माल का स्टॉक बनाए रखें, कभी भी अचानक किसी माल की डिमांड आ सकती है. युवाओं का मन किसी बात को लेकर उदास रह सकता है, इससे बचने के लिए मन पसंद काम करें. परिवार में जो अपने हैं, उनके प्रति सामान्य जन की अपेक्षा कुछ अधिक विश्वास रखें तो अच्छा रहेगा. फिसलन वाली जगहों पर संभल कर चलना होगा, खास तौर से टाइल्स वाले फर्श पर, फिसल कर चोट लगने की संभावना है. मुसीबतों से बाहर निकलने के लिए सजग हो कर प्रयास करें, मुसीबतें तो सबके जीवन में आती हैं और उनका निराकरण भी होता है.

कन्या- इस राशि के लोगों की पुरानी योजनाओँ की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, ऑफिस के कामों को लेकर सजगता बनाए रखें. व्यापारी कानूनी कार्रवाई से बच कर रहें और नए व्यापार में धन का निवेश अभी न करें. शराब सिगरेट जैसे दुर्वयसनों से युवा वर्ग दूर ही रहें, इन चीजों की लत लगना आसान है लेकिन छूटना बहुत मुश्किल. अपनी मां की जरूरतों का ध्यान रखें, परिवार में खुशियों को बढ़ावा देने वाले कामों को महत्व दें. पेट व कमर दर्द का सामना करना पड़ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें और आगे झुक कर कोई काम न करें. इस राशि की महिलांओं को महत्वपूर्ण विषयों में कमान संभालनी पड़ सकती है, उन्हें तैयार रहना चाहिए.

तुला- तुला राशि के नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थानांतरण की संभावना बन रही है, बैग तैयार रखिए. बिजनेस में रुकावटें आ रही हैं तो परेशान न हों, इन रुकावटों से बचने के लिए नए मार्ग भी मिलेंगे. युवाओं को प्रगति का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है तो गणपति भगवान की आराधना करें, मार्ग सुगम हो जाएगा. परिवार की समस्याओं से अकेले न जूझें, इनसे निस्तारण के लिए बहनों से सहयोग भी प्राप्त होगा. इस राशि की बुजुर्ग महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, स्वस्थ रहने के लिए खुद भी प्रयास करने होंगे. किसी भी तरह का लोन लेना चाहते हैं तो इस संबंध में आवश्यक डॉक्युमेंट को पहले से ही पूरा करके रख लें.

वृश्चिक- इस राशि के लोग प्रबंधन क्षमता को बनाए रखने के लिए क्रोध न करें, आज आपको ऑफिशियल काम को अंजाम देना होगा. व्यापारियों को आज घाटे का सामना करना होगा, व्यापार में नफा नुकसान तो लगा ही रहता है, बस नुकसान ज्यादा नहीं होना चाहिए. युवा योग व ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, खुद को मानसिक और शारीरक तौर पर काफी हल्का महसूस करें. परिवार में स्थितियां सुखद एवं प्रसन्नतापूर्ण रहेंगी, व्यस्त समय में से कुछ समय निकाल कर बच्चों के साथ व्यतीत करें. सेहत के लिहाज से आपको रक्तचाप पर ध्यान देना होगा, रक्तचाप के अनियंत्रण से कई दूसरे रोग पैदा होते हैं. ईश्वर के प्रति आस्थावान रहते हुए धार्मिक विचारों को महत्व दें, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें.

धनु- धनु राशि के लोगों का कार्य में मन लगेगा लेकिन ध्यान रहे काम में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए, काम को बहुत ही समझदारी से करें, मीडिया से जुड़े लोग भी एक्टिव रहें. लकड़ी के व्यापारी सोचा गया मुनाफा नहीं कमा पाएंगे, नए व्यापार से जुड़ना चाहते हैं तो फिलहाल इससे बचें. युवाओं को अपने हुनर को अभी और अधिक मांझने की जरूरत है, किसी भी हुनर में पूर्णता कभी नहीं होती है. संयुक्त परिवार में रहने वाले विवाद को लेकर सजग रहें और अनावश्यक विवाद से बचने का प्रयास करें. आंखों में जलन होती है तो ठंडे पानी से छींटे मार कर धोएं, इससे आराम मिलेगा. पुराने मित्रों से संबंधों को जीवंत रखना होगा, नहीं मिल सकते हैं तो कम से कम फोन मिलाकर तो बात कर ही सकते हैं.

मकर- इस राशि के लोग ऑफिस के कार्य में समयबद्ध हैं, उनके समयबद्ध रहने से बॉस की गुडबुक में शामिल हो सकते हैं. शिक्षा क्षेत्र से संबंधित बिजनेस जैसे किताब, कॉपी, स्टेशनरी आदि का काम करने वाले आज मुनाफे में रहेंगे. युवा शारीरिक रूप से भले ही आलस्य दिखाएं किंतु मानसिक तौर पर उन्हें बहुत ही एक्टिव रहना है. विवाह के लिए सभी पहलुओं पर अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही हामी भरें. एलर्जी व रिएक्शन होने की आशंका है, इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही काम करना चाहिए. सामाजिक क्षेत्र में दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहें, ऐसा करके आप अपने भाग का पुण्य बढ़ाने का काम करेंगे जो भविष्य में कभी काम आएगा.

कुंभ- कुंभ राशि के लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए किसी दूसरे पर बेवजह का आरोप न लगाएं. इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारियों को आज लाभ कमाने की उम्मीद है, उन्हें अपना स्टॉक चेक कर लेना चाहिए. युवाओं को कोई भी निर्णय शांत मन से लेने की सलाह है, उत्तेजना या भावावेश में आकर कोई निर्णय नहीं करना चाहिए. ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, कभी कभी अप्रिय समाचार भी सुनने पड़ते हैं. शारीरिक बीमारी नहीं बल्कि मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए मन को स्वस्थ रखें और प्रसन्न रहें. सामाजिक रूप से सभी के साथ मेल जोल बढ़ाएं और उनके सुख दुख में भी शामिल हों, अपनापन जताने का प्रयास करें, इससे आपको आत्मसंतुष्टि मिलेगी.

मीन- इस राशि के लोगों की किन्हीं बातों को लेकर बॉस से कहासुनी होने की आशंका है, बॉस से कहासुनी अच्छी नहीं है. उधारी पर दिया गया सामान मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है इसलिए व्यापारी सोच समझ कर ही उधारी दें. युवा सफलता तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयासरत रहें जब तक की सफलता उनका सिर न चूम ले. अपने भाई बहनों का मार्गदर्शन कर उन्हें सही राह दिखाने का प्रयास करें, उनके सपोर्ट के लिए सदैव तत्पर रहें. हेयर लॉस की समस्या आपको परेशान कर सकती है, इस समस्या का हल निकालने के लिए आयुर्वेद का सहारा लें. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन परेशानियों वाला होगा किंतु निराश होने की जरूरत कतई नहीं है, परेशानियों के बाद खुशियां ही आती हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking