News Addaa WhatsApp Group

25 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2022  |  8:14 AM

480 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेषः आज आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. शाम को दोस्तों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. इस राशि के कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. आज आप जीवनसाथी के कार्यों के चलते समाज में सम्मानित हो सकते हैं.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषः आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. व्यर्थ भागदौड़ लगी रहेगी. सावधान रहें वाद विवाद से बचें, कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. शाम को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कारोबार में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह ले. प्यार के रिश्तो में नया मोड़ आ सकता है.

मिथुनः मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है. नौकरी में तरक्की संभव है. सावधान रहें वाणी पर संयम रखें विवाद हो सकता है. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. लवमेट के तरफ से गिफ्ट मिल सकता है.

कर्कः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें. कारोबार में उत्तम लाभ होगा. भूमि या मकान लेने के योग हैं. जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

सिंहः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन शुभ है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है.

कन्याः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. माता पिता के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. भूमि या मकान लेने के योग हैं. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. सावधान रहें क्रोध पर नियंत्रण रखें. नशे के सेवन से दूर रहे. स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

तुलाः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. आज लवमेट के तरफ से महंगे तोहफे का डिमांड हो सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

वृश्चिकः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता पिता का सहयोग मिलेगा. इस राशि के बेरोजगार युवाओं को नौकरी संबंधी सुखद समाचार मिल सकती है. वाहन या मकान लेने के योग हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं. कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है.

धनुः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. इस राशि के कारोबारियों को उधारी दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. इस राशि के शादीशुदा जोड़े लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

मकरः अचानक धन लाभ हो सकता है. कारोबार के नजरिए से आज का दिन बेहद शुभ है. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं.

कुंभः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. खर्चों में हुई वृद्धि से परेशान हो सकते हैं. कारोबार में पुराने निवेश से धन लाभ होगा. सावधान रहें गोपनीय बातें किसी साझा न करें कोई विश्वासघात कर सकता है. किसी तीसरे के चलते प्यार के रिश्तों में दरार आ सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

मीनः समाजिक कार्यों में मन लगेगा. शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है. शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking