News Addaa WhatsApp Group

17 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2022  |  8:16 AM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
17 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

मिथुन राशि
कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवारवालों की राय लेना बेहतर होगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास सफलता मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।

तुला राशि
आज आप किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का इन्क्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है। आज सोशलसाइट पर आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मिलकर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

धनु राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आप करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

मकर राशि
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगा। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking