News Addaa WhatsApp Group

28 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 28, 2022  |  7:37 AM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि – वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। कार्यों में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोचेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि – वालों आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

मिथुन राशि – वालों आज आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी, जिससे आप समय रहते अपना कार्य पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। आज घर पर अचानक से कोई मेहमान आयेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

कर्क राशि – वालों आज आप किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े उलझन में हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर उत्सव का माहौल बनेगा। ऑफिस में किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि – वालों आज ऑफिस के किसी काम में थोड़ी भागदौड़ करना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ आप किसी महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर बात करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना अच्छा रहेगा। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। लवमेट्स कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

कन्या राशि – वालों आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होने का योग बन रहा है।

तुला राशि – वालों आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के नौकरी पेशा महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। इससे आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि – वालों आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लवमेट्स से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे।

धनु राशि – वालों आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि – वालों आज आपके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलने में सहायक होगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए।

कुंभ राशि – वालों आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

मीन राशि – वालों आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking