News Addaa WhatsApp Group

15 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2023  |  8:38 AM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
15 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नई पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा. आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है. लेन-देन को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी. यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि (Tauras)-
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है. आपका कोई पुराना रोग फिर से ऊपर सकता है, जो आपको समस्या देगा. विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपका कोई परिजन आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है. आप परेशान रहने के कारण अपने कामों पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें. परिवार के लोग आज आपकी जरूरतों को पूरा ध्यान देंगे. परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं. यदि आपका कोई सम्पत्ति संबंधित मामला कानून मे चल रहा है, तो उसमे आपको जीत मिलेगी. माताजी से किसी किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है. आपको आज किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो गलत हो सकता है.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातक को आज अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा. राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग आज अपने कामों से जाने जाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा. आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें. संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं. परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है. आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की दिलाने वाले रहेगा. ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपका कोई मित्र आज आपके लिए किसी निवेश संबंधी सूचना को लेकर आ सकता है। आप अपनी एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आप बेहतर रहेगा.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. व्यस्त रहने के कारण अपने कुछ कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिनसे बाद में आपको समस्या हो सकती है. माताजी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी. जीवन साथी की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, लेकिन आप अपने मित्र से किसी जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपने किसी मित्र से मुलाकात करने का मौका मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना लाएं.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है. आज आपकी कोई पुरानी डील फाइनल हो सकती है. आपको आज अपनी उर्जा को सही कामों में लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन यदि आपके मन में किसी बात को लेकर कोई उलझन हो, तो आप उसे ना करें. यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा. आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों के लिए आज बिजनेस की गति थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में वह भी अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करे, तो उसमे हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल करें. माताजी की सेहत मे गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. भाइयों से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपने अपने कामों में ढील बरती, वह तो बाद में आपको समस्या दे सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उन्हें कोई बड़ा नुकसान करा सकता है, लेकिन संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आ सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उस पर खरे उतरेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking