News Addaa WhatsApp Group

मैक्स चैनल पर आखिर कब तक चलेगा सूर्यवंशम? कुशीनगर के डी के पांडेय ने मांगा हेड कार्यालय से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 21, 2023  |  9:43 PM

2,120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मैक्स चैनल पर आखिर कब तक चलेगा सूर्यवंशम? कुशीनगर के डी के पांडेय ने मांगा हेड कार्यालय से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना

हाटा/कुशीनगर। टीवी का सबसे पुराना सेट मैक्स चैनल अपनी एक फिल्म को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है,कॉमेडी शो पर भी इस चैनल पर प्रसारित होने वाली एक ही फिल्म सूर्यवंशम को बार बार दिखाने को लेकर मज़ाक भी बनाया जाता है ,लेकिन इस बार कुशीनगर के रहने वाले और सोशल मीडिया के चर्चित ब्यक्ति डी के पाण्डेय ने सेट मैक्स चैनल पर बार बार दिखाने वाली फिल्म सूर्यवंशम से सीधे सेट मैक्स को लेटर लिख दिया और सवाल पूछा है कि भविष्य में और कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा ? पाण्डेय ने खुद को ‘सूर्यवंशम पीड़ित’ बताया,यह लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.और लोग भी तरह-तरह प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘अंग्रेज जानते थे कि आगे चलकर सूर्यवंशम नाम की फिल्म बनाकर बार-बार लगातार दिखाई जाएगी, इसीलिए वो पहले ही निकल लिए’ इस तरह कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी,

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

डीके पांडेय ने इस लेटर में लिखा है कि आपकी कृपा से हम और हमारा परिवार हीरा ठाकुर और उनके परिवार (राधा,गौरी व अन्य) को अच्छे से जान चुके हैं. हम लोगों को सूर्यवंशम नामक फिल्म की एक्स्ट्रा इनिंग देख-देख कंठस्थ हो चुकी है,मैं आपके चैनल से ये जानना चाहता हूं कि आपका चैनल अब तक कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर (पागलपन) आता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking