News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज़ आवाज़ में बजी डी०जे० तो संचालकों पर होगी कार्रवाई- रवि कुमार राय

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 6, 2024  |  4:49 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज़ आवाज़ में बजी डी०जे० तो संचालकों पर होगी कार्रवाई- रवि कुमार राय WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को थाना परिसर में दशहरा व दुर्गा पूजा त्योहारो को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीजे संचालक व स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ बैठक की।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

रविवार को अहिरौली बाजार थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर डीजे संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की ज्यादा ऊंचाई में डीजे साउण्ड नहीं लगाना है।प्रशासन के नियम का पालन जरूरी है।तेज़ आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की बात कही।उन्होंने वहीं स्वर्ण व्यवसाईयों को आगाह करते हुए कहा कि अपने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं जिससे हर होने वाली गतिविधियों का पता चल सके।उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा विसर्जन के जो रास्ते पहले से निर्धारित हैं उसी रास्ते से विसर्जन जुलूस निकलेगा।कोई भी नई परंपरा अथवा नये रास्ते की शुरुआत नहीं की जाएगी।नशीले पदार्थ का सेवन किए हुए यदि विसर्जन जुलूस में कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईको और वाइब्रेशन वाला डीजे बिल्कुल नहीं बजाना है। त्योहार के मौके पर अश्लील गाने बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।त्योहार को शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराने के लिए आप सभी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार दिक्कत होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।

इस मौके पर उपनिरीक्षक अजीत कुमार जुगेश आनन्द हेड कांस्टेबल ओम पाण्डेय कांस्टेबल अनिल कुमार यादव सहित क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसाई व डीजे संचालक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking