कुशीनगर । नव वर्ष के स्वागत के नाम पर हुड़दंगई करने वाले और शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन ने इसको लेकर काफी कड़े इंतजाम किए है। नए साल के पहले जनवरी को ऐसे लोगों की निगरानी पुलिस करेगी। कुशीनगर के पुलिस कप्तान सचिंद्र पटेल ने योजना तैयार कर उसके अनुपालन के लिए जनपद के सभी थानेदारो को सख्त निर्देश दिया है।
बेशक : न्यू इयर का जश्न कहीं किसी गम में न बदले इस पर पुलिस कप्तान सचिंद्र पटेल ने सभी थानेदोरो को सख्त निर्देश जारी किया है। इसके तहत अधिकारियों से लेकर थानेदारों और डायल 112 को भी निदेर्शित किया है कि वे अपने-अपने थाने के एरिया में नए साल के जश्न के दौरान कड़ी निगाह रखे और मनबढ़ों पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके साथ ही न्यू इयर से पहले ही पुलिस ने शहर के होटलों सहित पडरौना शहर के मॉडल शॉप और अन्य मंदिरा की दुकानो पर भी पूरी नजर रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा देर रात तक बियर और शराब की दुकान खोलने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। सड़क पर डीजे बजाकर नाच-गाना व हुड़दंगई करने वालों की खैर नहीं होगी। नए वर्ष के पहले दिन एक जनवरी को कोई भी सड़कों पर हुड़दंगई करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेगी। इस तरह का कृत्य करने वाले हुड़दंगयो की रात हवालात में कटेगी।
कुशीनगर में ब्रेथ एनालाइजर से होगी जांच: ब्रेथ एनालाइजर लेकर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। नए साल के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग करेंगे। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंगई करता या गाड़ियों से स्टंट करता पाया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की एसपी सचिंद्र पटेल ने निर्देश दिया है।
इस बार और रहेगी कड़ी सुरक्षा: इन सब के साथ इस बार के नए साल पर किसी तरह अप्रिय घटना न हो इसके लिए पडरौना शहर के रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन, पनियहवा,होटल,प्रमुख धार्मिक मंदिरो पर भी पुलिस की पैनी नजर रखने के इंतजाम कर दिए गए हैं। गौरतलब है कोविड महामारी के बीच ओमीक्रोन के नए वेरिएंट मरीज बढ़ने पर कुशीनगर में भी हाई अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर कुशीनगर मे भी पुलिस मुस्तैद हो गई है। नए साल पर कुशीनगर और अन्य धार्मिक स्थलों पर घूमने वाले युवा बुजुर्ग नौजवानों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…