News Addaa WhatsApp Group

इलाज के दौरान मजदूर की मेडिकल कॉलेज में मौत, परिजनों में कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 21, 2025  |  9:23 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इलाज के दौरान मजदूर की मेडिकल कॉलेज में मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के वार्ड संख्या 5 निवासी शिवप्रसाद की सर्पदंश से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर आने पर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है।

छितौनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी शिवप्रसाद बीते 15 मार्च को खेत में कुदाल लेकर गए थे। परिजनों के मुताबिक किसी जहरीले सर्प ने पैर में डंस मार दिया जिन्हें तत्काल इलाज के लिए खड्डा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां से उन्हें 18 मार्च को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को एम्बुलेंस से शव घर पहुंचने पर परिजनों सहित पड़ोस में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर बिलख रहे हैं।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking