News Addaa WhatsApp Group Join करें

इमरजेंसी वाहन सेवा शुरु होने से उपचार में होगी सुविधा:- मोहन वर्मा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 1, 2026  |  5:47 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इमरजेंसी वाहन सेवा शुरु होने से उपचार में होगी सुविधा:- मोहन वर्मा

हाटा (कुशीनगर) । स्थानीय नगर परिषद के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर के वार्ड सभासद विनय प्रताप सिंह द्वारा वार्ड के नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निशुल्क इमरजेंसी वाहन का शुभारंभ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह व हिन्दू वादी नेता रामबचन सिंह रहे।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

निःशुल्क इमरजेंसी वाहन सेवा उपलब्ध कराने के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री वर्मा ने कहा कि इस नि:शुल्क इमरजेन्सी वाहन सेवा को सभासद विनय प्रताप सिंह ने शुरु किया है वे बधाई के पात्र है तथा इससे वार्डवासियों को नि:शुल्क वाहन की सुविधा मिलने के साथ-साथ नगर पालिका के अन्य गम्भीर रुप से बीमार लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था वार्ड के सभी सभासदों को भी करनी चाहिए ताकि उनके वार्ड मे भी सुविधा प्राप्त हो सके। अगर सभी वार्डों में नि:शुल्क इमरजेन्सी सेवा शुरु हो जाय तो वार्ड के लोग समय से अपने मरीजों को अस्पताल पहुचा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नि:शुल्क इमरजेन्सी सेवा शुरु कर वार्ड सभासद ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह सभासद व उनके परिजनों की उत्तम सोच का परिणाम है। हिन्दू वादी नेता रामबचन सिंह ने कहा कि यह बड़ा ही पुनीत कार्य है क्यों असमय में जान गंवाने वालों लोगों के लिए संजीवनी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह,नगर मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह,भोला गुप्ता, सभासद मनीष रुंगटा,धीरज यादव, सभासद अनुराग कुशवाहा, राकेश शुक्ला, रामरेखा सिंह पत्रकार, प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश बर्नवाल, पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना गोंड सहित वार्ड के लोगों मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking