News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी की नई विधानसभा में डॉक्टर-इंजीनियर और विदेशी डिग्रियों से लैस हैं MLA, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2022  |  10:31 AM

910 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी की नई विधानसभा में डॉक्टर-इंजीनियर और विदेशी डिग्रियों से लैस हैं MLA, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

उत्‍तर प्रदेश की नई विधानसभा में डॉक्टरी पेशे से विधायक बने चिकित्सक अब सियासी पारा नापेंगे तो वहीं सदन में पहुंचे इंजीनियर नए यूपी के निर्माण में जुटेंगे। जी हां, नई विधानसभा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पीएचडी धारक, एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर और विदेशी डिग्रियों से लैस हैं हमारे विधायक। किसी ने एमबीबीएस किया है तो कोई विदेश से डिग्री लेकर आया है। किसी ने पीएचडी की है तो कोई इंजीनियर है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

आगरा कैंट से भाजपा विधायक जीएस धर्मेश ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है तो बरेली से दो डॉक्टर विधानसभा पहुंचे हैं। बरेली से डा. अरुण कुमार ने लखनऊ से एमबीबीएस किया है और तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। नवाबगंज से डॉ. एमपी आर्य भी विधायक बने हैं। बीकापुर से विधायक अमित सिंह ने लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की है। वहीं मोदी नगर से डा मंजू सिवाच स्त्रत्त्ी रोग विशेषज्ञ हैं। बांसगांव से विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने एमडीएस किया है और दांतों के डॉक्टर हैं। तमकुहीराज से भाजपा विधायक डॉ. असीम कुमार व सगड़ी से सपा विधायक हृदय नारायण सिंह पटेल भी सर्जन हैं। मछली शहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी नेत्र रोग विशेषज्ञ, बिथरी से राघवेन्द्र शर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ, मड़ियाहूं सीट से अपना दल के डॉ आर के पटेल सर्जन हैं तो मीरगंज से डीसी वर्मा पशु रोग विशेषज्ञ हैं।

विदेशी डिग्रियों से लैस विधायकों की तो कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ऑस्ट्रेलिया के होलमॉस इंस्टीट्यूट से बीबीए करके राजनीति में आए हैं तो मेरठ कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने उन्होंनेअमेरिका की जार्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है तो रायबरेली से प्रत्याशी अदिति सिंह ने यूएस की ड्यूक यूनिवर्सिटी से परास्नातक किया है। अतरौली से विधायक संदीप सिंह ने भी यूके की लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन एंड स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन में परास्नातक किया है। इलाहाबाद उत्तरी से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने शेफील्ड यूनवसिटी से बीटेक कर रखा है। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले भी विधायक बने हैं। स्वार में अब्दुल्ला आजम ने गलगोटिया से एमटेक किया गया है तो अनूपशहर के संजय शर्मा ने इंजीनियरिंग में परास्नातक किया है।

सबसे ज्यादा पीएचडी धारक सदन में पहुंचे: विधानसभा में सबसे ज्यादा पीएचडी धारक पहुंचे हैं। भाजपा से घोरावल विधायक डा अनिल कुमार मौर्य, वाराणसी से नीलकंठ तिवारी, देवरिया से शलभ मणि, सरोजनीनगर से राजेश्वर सिंह, एत्मादपुर से धर्मपाल, छपरौली से अजय कुमार, हमीरपुर से मनोज प्रजापति समेत सपा विधायक मड़यिाहूं से सपा सुषमा पटेल, जंगीपुर से वीरेन्द्र कुमार, गैंसड़ी से शिव प्रताप यादव समेत दो दर्जन पीएचडी धारक विधानसभा पहुंचे हैं। चौरीचौरा से विधायक श्रवण निषाद ने भी बीटेक कर रखा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking