कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में गुरुवार को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने मेरा माटी मेरा देश के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उसके बाद रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि आजादी में अहम योगदान देने वाले लोगों को भी नमन किया जाय। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इन शहीदों की याद को ताजा करें और आजादी में उनके इतिहास को समझें। जबकि बहुत सरकारी आयी और गयी लेकिन,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों को नमन करने का समय नहीं मिला। लेकिन यह सरकार सभी को इस कार्यक्रम के जरिये एहसास दिलाने का कार्य कर रहीं हैं। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि मेरा देश कार्यक्रम के तहत हमारे लोकल स्तर पर आजादी के दौरान अपना सब कुछ अपना न्योछावर करके आजादी दिलाने वाले उन शहीदों की याद हम लोगों के लिए जरूरी है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अनिल प्रताप राव ने किया।
इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ईओ संतोष कुमार, संतोष दत्त राय, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, शैलेन्द्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह, राजेश जायसवाल, विनय प्रताप राव, अमेरिकन खरवार, श्रवण तिवारी आदि मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…