News Addaa WhatsApp Group Join करें

India World Cup 2023 Squad Announcement Live: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर पसोपेश में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी? पढ़ें क्यों दोनों बढ़ा सकते हैं मुश्किलें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2023  |  10:37 AM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
India World Cup 2023 Squad Announcement Live: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर पसोपेश में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी? पढ़ें क्यों दोनों बढ़ा सकते हैं मुश्किलें WhatsApp

ODI World Cup India Squad 2023: विश्व कप 2023 के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की जाएगी. इसमें कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग तय है. विराट कोहली, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या को जगह मिल जाएगी. वहीं केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी मौका दिया जा सकता है. लेकिन राहुल और अय्यर को लेकर भारत की सिलेक्शन कमेटी दुविधा में जरूर होगी. राहुल भारत के लिए एशिया कप 2023 के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल सके.

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

राहुल और अय्यर चोट से ठीक होने के बाद टीम इंडिया में कमबैक कर रहे हैं. अय्यर को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया. लेकिन वे फ्लॉप साबित हुए. अय्यर 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. वे कुछ खास नहीं कर सके. वहीं राहुल एशिया कप 2023 के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल सके. राहुल और अय्यर को एशिया कप से ठीक पहले फिट बताया गया था. इसी वजह से टीम इंडिया में मौका मिला. लेकिन राहुल पूरी तरह फिट नहीं थे. इसी वजह से भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे.

राहुल को विश्व कप 2023 के लिए फिर भी टीम इंडिया में जगह दी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल फिट हो गए हैं और वे अगले मैच में भारत के लिए खेल भी सकते हैं. लेकिन ये टीम इंडिया की दिक्कत को बढ़ा सकते हैं. राहुल की फिटनेस भारतीय टीम के लिए चिंता की वजह है. अगर वे वापसी के बाद फॉर्म में नहीं लौटे तो विश्व कप में टीम इंडिया को कमजोर कर सकते हैं.

गौरतलब है कि केएल राहुल ने भारत के लिए अभी तक 54 वनडे मैच खेले हैं. इसमें 1986 रन बनाए हैं. राहुल ने 5 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. राहुल के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी विश्व कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं. ईशान ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…

IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन
IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन

खेल डेस्क (NewsAddaa): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking