News Addaa WhatsApp Group Join करें

इंडियन मेडिकल एशोसिएशन कुशीनगर द्वारा 27 रोगियों में वितरित हुआ पौष्टिक आहार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 21, 2025  |  6:28 PM

244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंडियन मेडिकल एशोसिएशन कुशीनगर द्वारा 27 रोगियों में वितरित हुआ पौष्टिक आहार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में चलाये जा रहे गोद अभियान के क्रम में मंगलवार को टीबी क्लीनिक के सभागार में आईएमए कुशीनगर द्वारा 27 टीबी रोगियों को तीसरे माह की प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली दी गयी।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि आईएमए के पूर्व सचिव डॉ अजय शुक्ला ने कहा कि टीबी मरीजों को पोषण की पोटली देने के साथ ही भावनात्मक लगाव भी रखें। उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी समय समय लेते रहे। उन्होंने ने कहा कि रोगी के साथ रहने वालों की भी जाँच जरूर कराकर उनके बचाव हेतु दवा दे दे ताकि समाज में कोई नया मरीज न बन पाये। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को मिलकर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस. एन. त्रिपाठी ने आईएमए के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुये समाज के संभ्रांत व्यक्तियों से अपील किया कि टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें प्रतिमाह उपचार चलने तक पोषण पोटली देने के लिये आगे आना चाहिये।

कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। आगन्तुकों का स्वागत पीपीएम नितेश राय द्वारा किया गया तथा आभार एसटीएलएस विशाल जयसवाल ने ज्ञापित किया।

इस दौरान एसटीएस विवेक यादव,टीबीएचबी राकेश कुमार सिंह,डीईओ अरमान अहमद,लेखाकार कमलशंकर पांडेय,अविनाश गुप्ता,सूर्या शर्मा,एलटी अनिल सिंह,दीपक दुबे,राजा,विद्या,वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking