News Addaa WhatsApp Group Join करें

Swami Prasad Maurya Fazilnagar News: फाजिलनगर सपा प्रत्याशी के लड़के की गिरफ्तारी की सूचना भ्रामक, जाने पूरा मामला !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 2, 2022  |  9:54 PM

2,063 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Swami Prasad Maurya Fazilnagar News: फाजिलनगर सपा प्रत्याशी के लड़के की गिरफ्तारी की सूचना भ्रामक, जाने पूरा मामला ! WhatsApp
Responsive image

फाजिलनगर/कुशीनगर। कुछ असमाजिक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ने के लिए वोट ख़रीदे जाने की अफवाह फैला दी। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बेटे पर वोटरों के बीच पैसे बांटते पुलिस ने किया गिरफ्तारी की गलत सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, अफवाह फैलाए जाने की बात की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से इस संबंध में बात करने पर उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। शहर में कुछ लोग हैं जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

आज शाम थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत सपा प्रत्याशी के बेटे की गिरफ्तारी की सूचना बिल्कुल गलत है। एक सूचना शाम को मिली थी जो फाजिलनगर के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बेटे द्वारा पैसा बांटा जा रहा है और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिस शिकायत पर तत्काल मौके पर टीम गई थी और वहां पर तीन गाड़ियां और सात- आठ लोग पाए गए थे। प्रत्याशी के बेटे को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया और जो यह आदर्श आचार संहिता का क्लियर वायलेशन है। एमसीसी के गाइड लाइन के अनुसार 48 घंटे के अंदर जो उस विधानसभा का मतदाता नहीं है उसे वहां नहीं रहना चाहिए। यह किस परिस्थिति में वहां गए और ये वहां के वोटर भी नहीं है फिर क्या कर रहे थे। इसकी पूछताछ के लिये आर0ओ0 और फ्लाइंग स्क्याड की टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच की जा रही है। जांचोपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking