News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: ग्राम पंचायत सदस्य ने डस्टबिन, बेंच एवं स्ट्रीट लाइट में व्यापक घोटाले का लगाया आरोप, अमृत सरोवर की जांच की उठी मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 8, 2024  |  10:44 AM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: ग्राम पंचायत सदस्य ने डस्टबिन, बेंच एवं स्ट्रीट लाइट में व्यापक घोटाले का लगाया आरोप, अमृत सरोवर की जांच की उठी मांग WhatsApp
Responsive image
  • सदस्य ने शपथपत्र देकर डीएम एवं सीडीओ से जांच की किया मांग
  • जनसूचना से भी विकास कार्यों के लिए मिले धन की मांगी सूचना

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के कोहरगड्डी गांव में स्ट्रीट लाइट, डस्टबिन एवं आरसीसी बेंच स्थापना कार्य में व्यापक घोटाले का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत के सदस्य ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को शपथपत्र के साथ दिए गए शिकायती पत्र में वार्ड संख्या 13 के ग्राम पंचायत सदस्य दुःखी पुत्र नारायण ने ग्राम प्रधान को आरोपित करते हुए कहा है कि उसके ग्राम पंचायत कोहरगड्डी में आरसीसी बेंच में बड़ा घोटाला किया गया है जिसमें पैसा खारिज कर हिसाब से आधा बनाकर लगाया गया है और पैसा बाहर ही बाहर खारिज कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में बने अमृत सरोवर को भी सुचारू रूप से तैयार नहीं किया गया है आधा- अधुरा छोड़ा गया है, कहा है कि इसके पूरब तरफ एक पोखरा है जिसको ग्राम प्रधान के द्वारा अपने चहेते चार लोगों को बेच दिया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य ने उक्त सभी मामलों की स्थलीय जांच कराने और विकास कार्यों के लिए आए धन का बंदरबांट करने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में बीडीओ ने बुआ नौरंगिया उषा पाल का कहना है कि शिकायती पत्र की जांच कराकर उचित कार्रवाई की की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking