News Addaa WhatsApp Group

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में परेड का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 26, 2021  |  11:50 AM

844 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में परेड का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड में सम्मिलित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधि0/कर्मचारी गणों को दौड़ लगवाई गयी तथा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गयी। ड्रिल को और अधिक बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया गया तथा पीआरवी वाहनों की कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिये गये तथा अग्निशमन के वाहनों का निरीक्षण कर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की भी चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन पियूष कान्त राय, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक कुन्दन कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी डायल 112, प्रभारी अग्निशमन, परिवहन शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking