News Addaa WhatsApp Group

इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर बुद्धा घाट पर हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 3, 2024  |  8:05 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर बुद्धा घाट पर हुआ पौधरोपण
  • प्लास्टिक के प्रयोग से बढ़ रहा पर्यावरण प्रदूषण का खतरा: राकेश जायसवाल
  • चला हस्ताक्षर अभियान, ली गयी सेल्फी, रैली निकालकर दुकानदारों में वितरित हुआ कपड़े व जुट के बैग

कसया।नपाप कुशीनगर द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 2.0 के अंतर्गत इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत नपा अध्यक्ष श्रीमती किरन जायसवाल व उनके प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने बुद्धा घाट स्थित मियाबाक़ी पार्क/ वेस्ट टू वंडर पार्क में वृहद रूप से पौधरोपण कर प्लास्टिक मुक्त नगर, स्वच्छ नगर का संदेश देते हुए नपा कर्मियों व लोगों को शपथ दिलाई गई। लोगों में सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

बुधवार को बुद्धा घाट स्थित मियाबाक़ी पार्क/ वेस्ट टू वंडर पार्क में पौधरोपण के पश्चात नगर अध्यक्ष किरन व उनके प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने आर आर सेंटर के बारे में जागरूक करते हुए प्लास्टिक मुक्त परिवेश के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत घाट पर किया। आयोजित प्लास्टिक मुक्त गोष्टी को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने प्लास्टीक के दुष्प्रयोग को रोकने की अपील आम जन मानस से की और कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है। अपने दैनिक कार्यों के लिए प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े या जुट के झोले , बैग का प्रयोग करें और स्वच्छ, सुंदर परिवेश विकसित करने में सहयोग करें। इसी क्रम में प्लास्टिक के बिखरे थैलियों को चुन कर निष्पादित किया गया। साथ ही रैली निकालकर नगर भ्रमण कर दुकानदारों व लोगों को जागरूक करते हुए कपड़े व जुट के झोले वितरित किये गए। इस मौके पर संचालन करते हुए स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी ने थैला बैंक, प्लास्टिक फ्री जोन, एनजीओ/सीएसओ, कार्यशाला, हस्ताक्षर अभियान, प्लास्टिक वैन, स्वच्छ सारथी क्लब मैनेजमेंट, सोसल मीडिया मैनेजमेंट की जानकारी दी।

सभासद गण केशव सिंह, राजेश मद्धेशिया, अमरनाथ जायसवाल, दुर्गेश विश्वकर्मा, विनय कुमार राव, विजेंदर कुमार उर्फ भगत सिंह, श्रीमती कमलावती देवी, श्रीमती सुभावती देवी, केशव सिंह, मनीष मिश्रा, विनय कुमार गौतम, श्रीमती मीरा देवी, गिरिजेश सिंह, अजय शमशाद अंसारी, सब्बीर अंसारी, शमशुल, पवन जायसवाल, राजेन्द्र, नगर कर्मी लिपिक राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, उग्रसेन कुमार, मुस्तफा अंसारी, साकेत गोंविन्द राव, विजय यादव, राजकुमार, अमन, रवि, पाण्डेय, संजय सिंह, देवेंदु गौतम, समर मद्धेशिया, अनिल शर्मा, सिराजुद्दीन, नवनीत श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking