News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पैगम्बर के यौमे पैदाइश दिवस पर इस्लामिक लोगो ने निकाली जुलूस.. जुलूस में आये लोगो के लिये समाजिक लोगो ने किया रहा जगह -जगह जलपान व नास्ते की व्यवस्था

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2023  |  8:12 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पैगम्बर के यौमे पैदाइश दिवस पर इस्लामिक लोगो ने निकाली जुलूस.. जुलूस में आये लोगो के लिये समाजिक लोगो ने किया रहा जगह -जगह जलपान व नास्ते की व्यवस्था
  • नही भाया लोगो को जुलूस में डीजे व तेज साउंड स्पीकर

कसया/कुशीनगर । पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद स. की यौमे पैदाइश बारवाफात (बारह रबीउल औव्वल )के मौके पर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूम रही l

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

विदित है कि हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइशी 14वर्ष पूर्व सऊदी अरब के मक्का में हुआ था l जिनके जन्म दिवस को पूरी दुनिया में शिद्दत के साथ मनाया जाता है l गुरुवार  को कसया तहसील क्षेत्र में पैगम्बर हजरत मोहमद साहब के जन्मदिवस को  इस्लामिक लोगो ने खूब धूम -धाम से मनाया l नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पैग़म्बर के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी थी l

पैग़म्बर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर हर गांव मुहल्ले में जलशा व विलादुन नबी का कार्यक्रम आयोजित कर पैगम्बर की जीवनी व उनके कर्मो तथा  संदेशो व  उपदेशो पर प्रकाश डाला गया औऱ उन्हें जीवन में अनुसरण करने की सलाह दी गयी l पैग़म्बर के जन्मदिवस के जश्न में रविवार को हर जगह भारी संख्या में जुलूस निकाला गया औऱ पैगम्बर के संदेशो को जन -जन तक पहुंचाया गया l पुरे क्षेत्र में” मरहबा -मरहबा या रसूलल्लाह के नारों व जयकारों से क्षेत्र रसूल मय हो उठा l

कसया नगर में जुलुश स्थानीय नगर सहित पिपराहिया, नौका टोला, भरौली, सबया, नरकटिया, बेलवा पलक धारी सिंह, धुरिया, डिघवा, डुमरी, पतया, मिश्ररौली सहित दर्जनों गावों से जुलुश नगर में गाँधी चौक से भ्रमण करतें हुए हाइबे ओवरब्रिज, सबया होते हुए वापिस गाँधी चौक आकर सपहा व फिर रोडवेज बस स्टैंड  कर्बला पर संपन्न हुआ l

इस अवसर पर नगर चौक -चौराहो व गावों में हर जगह जुलूस में शामिल लोगो के लिये मिस्ठान, जलपान व नास्ते की व्यवस्था किया गया रहा l जुलुश में मुख्य रूप से मदरसों में पढ़ने वाले छात्र /छात्राओं सहित, क्षेत्र के मौलवी, मौलाना, गांव, समाज व क्षेत्र के लोग सहित सम्मानित समाजिक लोग मौजूद रहे l अमन पसंद धार्मिक व समाजिक लोगो ने जुलुश में बज रहे डीजे व तेज आवाज स्पीकर को नकार दिया l लोगो का कहना था कि इस प्रकार का डीजे व तेज साउंड स्पीकर नही बजना चाहिए, ये गलत है, इससे आम लोगो व बीमार लोगो को परेशानी होती है l हमारा मजहब इस्लाम व खुद पैग़म्बर हजरत मोहम्मद स. ने फ़रमाया है कि ऎसा काम न करो जिससे दुसरो को तकलीफ पहुंचे l

 

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking