News Addaa WhatsApp Group

जगह जगह किया गया विदाई समारोह का आयोजन , लोगों ने बुके, साल, और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 2, 2025  |  6:13 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जगह जगह किया गया विदाई समारोह का आयोजन , लोगों ने बुके, साल, और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने गाजे बाजे के साथ की निवर्तमान सीएमओ की विदाई

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

  • विदाई समारोह में अपने परिवार के साथ उपस्थित रहें निवर्तमान सीएमओ के ऊपर लोगों ने की फूलों की वर्षा

कुशीनगर। जनपद में बीते 28 फरवरी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए निवर्तमान सीएमओ डाॅ०सुरेश पटारिया को स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने जगह जगह समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दिया।विदाई समारोह में सपरिवार उपस्थित डाॅ पटारिया के ऊपर न केवल फूलों की वर्षा की गयी, बल्कि ने बुके,साल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जिला पंचायत सभागार, सीएमओ कार्यालय परिसर तथा कसया स्थित एक रिसाॅर्ट में आयोजित विदाई समारोह में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने डाक्टर पटारिया से मिले सहयोग की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को बेमिशाल बताया।

अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों से मिले सम्मान से अभिभूत डाॅ.पटारिया ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों से मिले सहयोग की भी सराहना करते नहीं थके। उन्होंने कहा कि यहां का स्वास्थ्य विभाग एक परिवार सरीखा है। अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग से यहां काम करने में असीम संभावनाएं बनी रहती है।

सभी ने डाक्टर पटारिया को फूलों से सजी गाड़ी में बैठाकर गाजे बाजे के साथ विदा किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी डाॅ.पटारिया के विदाई कार्यक्रम को यादगार बनाने का पूरा प्रयास किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking