News Addaa WhatsApp Group

जाम के झाम में हांफ रहा खड्डा का रेलवे समपार सोहरौना ढ़ाला

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2025  |  8:26 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जाम के झाम में हांफ रहा खड्डा का रेलवे समपार सोहरौना ढ़ाला
  • ढाले के दोनों ओर दूर- दूर तक जाम में फंस रहीं हैं सवारियां, सुभाष चौक रेलवे ढाले पर भी लग रहा लंबा जाम 

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के रेलवे का पश्चिमी ढाला अक्सर बंद रहने से जाम में दोनों ओर प्रतिदिन लम्बा जाम लग रहा है। आने- जाने वाले बाइक सवारों, चार पहिया वाहनों के जाम में लोगों को सुबह से शाम तक दो चार होना पड़ रहा है। 

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खड्डा कस्बे के रेलवे के पूर्वी और पश्चिमी ढाले के अक्सर गाड़ियों के आने जाने से बंद होने के कारण काफी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। वहीं सोहरौना ढाले के पास एक खाली पड़े खेत में प्रतिदिन सब्जी मंडी लगती है, सिसवा बाइपास से निकली सड़क पर ही सब्जी लेकर देहातों से आने वाले किसानों और सब्जी व्यापारियों के अतिक्रमण से इस सड़क से निकलने में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सोहरौना ढाले पर मालगाड़ियों एवं अन्य ट्रेनों के आवागमन से बंद होने वाले ढाले पर दोनों ओर लंबा जाम लगने से लोगों को काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है। मदनपुर सुकरौली सहित आधा दर्जन गांवों से जुड़े इस सड़क पर मरीजों , प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र- छात्राओं और आने- जाने वाले राहगीरों और केले की फसल काटकर आने वाले किसानों को प्रतिदिन जाम के झाम में फंसकर समय से अपना काम न होने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति खड्डा सुभाष चौक पर भी प्रतिदिन देखने को मिल रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को ले आने और रेफर जिला अस्पताल ले जाने वाले एम्बुलेंस भी जाम में फंसकर समय से नहीं आ जा पा रहे हैं। प्रतिदिन परेशान रहने वाले क्षेत्रवासियों ने सब्जी मंडी को अन्यत्र स्थानांतरित कर जाम से मुक्ति दिलाने की प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking