News Addaa WhatsApp Group

Jan Vishwas Yatra Kushinagar/खड्डा: जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 27, 2021  |  6:19 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jan Vishwas Yatra Kushinagar/खड्डा: जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा आगामी 29 दिसम्बर को खड्डा विधानसभा क्षेत्र में आयेगी। यात्रा के जगह-जगह स्वागत व खड्डा उपनगर में भाषण कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपाईयों ने यात्रा प्रभारी डा.निलेश मिश्र के नेतृत्व में पूरी उर्जा झोंक दी है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

खड्डा विधानसभा क्षेत्र के यात्रा प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र की अगुवाई में यात्रा संचालन समिति की बैठक में योजना बनाकर आईटी प्रमुख एवं चिकित्सा, सुरक्षा, सोशल मीडिया प्रमुख से उनके दायित्व के विषय की जानकारी लेते हुए पदाधिकारियों को जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए मूलमंत्र दिया। डा.मिश्र ने कहा कि यात्रा खड्डा विधानसभा क्षेत्र में पकड़ियार बाजार से प्रवेश करेगी। यहां यात्रा का जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। यात्रा नौरंगिया होते हुए नेबुआ, भुजौली बाजार, मठिया बुजुर्ग होकर खड्डा नगर के महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां एक विशाल सभा होगी। भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी समग्र ताकत लगाकर क्षेत्र के अंदर वातावरण बनाते हुए यात्रा को एतिहासिक बनायें, हम सबकी यह महति जिम्मेदारी है। डा.मिश्र ने यात्रा की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त, ठीक ढ़ंग से सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।

इस यात्रा की सफलता के लिए डा.मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पकड़ियार बाजार व आसपास के बाजारों में भ्रमण कर यात्रा में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्र व हरिगोबिन्द रौनियार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक महेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking