News Addaa WhatsApp Group

Jan Vishwas Yatra Kushinagar/कुशीनगर: जन विश्वास यात्रा सभा स्थल व नव निर्मित बस स्टेशन का विधायक ने किया निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 26, 2021  |  10:15 PM

677 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jan Vishwas Yatra Kushinagar/कुशीनगर: जन विश्वास यात्रा सभा स्थल व नव निर्मित बस स्टेशन का विधायक ने किया निरिक्षण

कसया/कुशीनगर। नवनिर्मित बस स्टेशन परिसर में 27 दिसंबर सोमवार को होने वाली जनविश्वास यात्रा के जनसभा स्थल का कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

श्री विधायक ने इस दौरान बताया कि केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी जन विश्वास यात्रा के साथ कुशीनगर आएंगे। श्री मणि ने कहा कि इस सभा में भारी जन सैलाब उमड़ेगा। जिससे से विधान सभा चुनाव में कुशीनगर सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश मे सरकार बनाएंगी l निरिक्षण के दौरान विधायक मणि ने यह भी बताया कि नवनिर्मित बस स्टेशन का उद्घाटन 10 जनवरी के पहले हो जाना है तथा इस स्टेशन से बसों का आवागमन शुरू हो जाएगी l पार्टी के अनुसार जन विश्वास यात्रा गोरखपुर से कुशीनगर पहुंचेगी जहां हेतिमपुर में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। सभी नेता भगवान बुद्ध का दर्शन करेंगे। कसया में सभा के तत्पश्चात मल्लूडीह, फाजिलनगर को यात्रा रवाना हो जाएगी। इस दौरान अमित पाण्डेय, बलराम यादव, अमरचंद्र जायसवाल, अनिल शुक्ला, अनिल राव, दिवेंदु मणि त्रिपाठी, बाबू चकमा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking