News Addaa WhatsApp Group

जनसुनवाई में कुशीनगर पुलिस का हैट्रिक रिकॉर्ड एसपी की सख्त मॉनिटरिंग में आईजीआरएस में लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2026  |  7:12 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनसुनवाई में कुशीनगर पुलिस का हैट्रिक रिकॉर्ड एसपी की सख्त मॉनिटरिंग में आईजीआरएस में लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

कुशीनगर। आईजीआरएस (जनसुनवाई) के प्रभावी निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के कुशल नेतृत्व और सख्त मॉनिटरिंग के चलते कुशीनगर पुलिस ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

  इस उपलब्धि के पीछे एसपी केशव कुमार की वह रणनीति रही, जिसके तहत उन्होंने पुलिस कार्यालय के सभागार में गोष्ठी आयोजित कर आईजीआरएस से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में सभी थाना प्रभारी एवं जनपदीय आईजीआरएस सेल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनशिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समस्त थाना प्रभारी एवं आईजीआरएस सेल द्वारा शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इसका परिणाम यह रहा कि जनपद कुशीनगर पुलिस ने 135 में से पूरे 135 अंक प्राप्त कर दिसंबर माह में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
जनसुनवाई के क्षेत्र में यह सफलता न केवल कुशीनगर पुलिस की कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि एसपी केशव कुमार की प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। इस उपलब्धि से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ हैं।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking