News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहा बजार : पिड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता- मनोज कुमार वर्मा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 13, 2024  |  9:37 PM

229 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहा बजार : पिड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता- मनोज कुमार वर्मा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के जटहा बजार थाना का कार्यभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने कहा की पीड़ित को न्याय दिलाना मेरी कार्य शैली की पहली कड़ी है। महिलाओं की सुरक्षा,तथा उन्हें त्वरित सहयोग करना हमारा कार्यों का उद्देश्य है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

नवागत थानाध्यक्ष के रूप में थाना जटहा बजार का बुधवार को पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध शराब, जुआ-सट्टा व गैर कानूनी कारोबार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री वर्मा इस जनपद के थाना अहिरौली बजार पर लंबे समय तक कार्यरत रह चुके है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इनके कार्यों पर विश्वास जताते हुए बीती रात्रि थाना जटहा बजार का थानाध्यक्ष बनाया है। यहां बताना चाहूंगा की उप निरीक्षक मनोज हमेशा निरीह पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु प्रयासरत देखे जाते रहे है,साथ ही महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें त्वरित सहयोग करना इनका मिशन रहा है।

इस संवाददाता से बात करते हुए थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया की पीड़ित के लिए उनका दरवाजा चौबीस घण्टे खुले रहते है,वह बेहिचक अपनी समस्या हमे बता सकते है,समस्या को बताने में किसी बिचौलिया की जरूरत नहीं है,आपकी समस्या को सुन कर त्वरित न्याय दिलाना मेरी प्रथिमिकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking