News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहां बाजार: तीन किलो अवैध गांजा और मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 29, 2024  |  6:29 PM

246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहां बाजार: तीन किलो अवैध गांजा और मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जटहा बाजार पुलिस ने तीन किलो अवैध गांजा और मोटर साइकिल के साथ एक व्यक्ति को दबोचा है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त स्थानीय थाने का निवासी बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

एसपी कुशीनगर द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना जटहां बाजार पुलिस टीम द्वारा एक मोटरसाइकिल वाहन से कुल तीन किलो ग्राम अवैध गांजा ले जाते हुये अभियुक्त रामअवध यादव पुत्र काशी यादव निवासी माघी कोठिलवा (मुन्नीलाल का टोला) थाना जटहां बाजार को गिरफ्तार किया गया हैं ।

जानकारी रहे की थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, उप निरीक्षक देवब्रत यादव,उप निरीक्षक अकाश कुमार ग्वाला,आरक्षी सुनील यादव,आरक्षी एकरामुद्दीन खान की टीम द्वारा थाना क्षेत्र ने वाहन की चेकिंग की जा रही थी,तब तक एक मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आते दिखाई दिया,जो पुलिस टीम को देख कर अपनी मोटर साइकिल को घुमा कर भागने लगा,जिसे पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 233/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking