कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे एक वांछित अभियुक्त को कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी, इसके बावजूद वह जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते हुए कुशीनगर में ही रह रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को थाना कप्तानगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 252/2026, धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में वांछित अभियुक्त चंदन दुबे पुत्र बबलू दुबे, निवासी ग्राम सोहनी, थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार चंदन दुबे के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वह जनपद की सीमा में विचरण कर रहा था। यह जिला बदर आदेश का उल्लंघन है, जिसके चलते उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
आपराधिक इतिहास भी रहा है लंबा
गिरफ्तार अभियुक्त चंदन दुबे के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हाल ही में दर्ज मु0अ0सं0 251/2026 में बीएनएस की धाराओं 115(2), 324(4), 352 एवं 308(2) के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2022 एवं 2023 में भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य धाराओं में कप्तानगंज थाने में मुकदमे पंजीकृत हैं।
जानकारी रहे कि अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना कप्तानगंज के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, कांस्टेबल संदीप गौड़ एवं कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
बोले थानाध्यक्ष ..!
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि “जिला बदर आदेश का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
हाटा । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…