कुशीनगर । नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नजारत, ई-डिस्ट्रिक्ट सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से पटलवार कार्यों एवं प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप फाइलों का अधिक से अधिक संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को आवंटित धनराशि का समयबद्ध एवं नियमानुसार सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने मीडिया बन्धुओं से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार की जो प्राथमिकता है वही हमारी भी प्राथमिकता रहेगी, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, एवं जनपदवासियों को सुगम एवं सुविधाजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…