News Addaa WhatsApp Group

Jio Glass को रिलायंस ने किया लॉन्च, चश्मे से कर सकेंगे 3D में वीडियो कॉल्स

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2020  |  5:37 PM

1,029 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jio Glass को रिलायंस ने किया लॉन्च, चश्मे से कर सकेंगे 3D में वीडियो कॉल्स

Jio Glass Launched: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 43वीं वार्षिक आम बैठक में जियो ग्लास को लॉन्च कर दिया गया। यह एक मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट है, जिसको अपने फोन से कनेक्ट करके वीडियो कॉल्स, 3डी वीडियो कॉल में मीटिंग्स, आदि कर सकेंगे।
जियो ग्लास का वजन महज 75 ग्राम है। यह किसी अन्य चश्मे की तरह है, जिसका इस्तेमाल आप अपनी आंखों पर लगाकर कर सकते हैं। इसमें कंपनी ने सेंसर, कैमरे आदि दिए हैं। जियो ग्लास आपके मोबाइल से कनेक्ट होकर आपको 3D दुनिया का अहसास कराएगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

Jio newsaddaa
जियो की यह नई डिवाइस सभी तरह के ऑडियो फॉर्मेट्स को सपोर्ट करती है और इसमें कोई भी तार नहीं दिया गया है। इसमें कंपनी ने 25 तरह की मिक्स्ड रियलिटी ऐप्स भी दी हैं, जैसे- एंटरटेनमेंट, लर्निंग, गेमिंग, शॉपिंग आदि शामिल हैं। हालांकि, रिलायंस ने अभी जियो ग्लास की कीमत की घोषणा नहीं की है।
जियो ग्लास टीचर और स्टूडेंट्स के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके जरिए से वे 3डी वर्चुअल क्लासरूम का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, इससे होलोग्राफिक सेसंश भी कर सकेंगे। वहीं, अगर टीचर को स्टूडेंट को ताजमहल, पिरामिड आदि के बारे में बताना है, तो वह इसके जरिए से बच्चों को 3D तकनीक के जरिए से अच्छी तरह से समझा सकेंगी।
Jio glass - Newsaddaa

रिलायंस ने जियो ग्लास को लॉन्च करते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में कंपनी इसकी कीमत, फीचर्स और अन्य फायदों के बारे में जानकारी दे सकती है। वहीं, इसके बारे में भी अभी तक कुछ जानकारी नहीं सामने आई है कि जियो ग्लास कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

IshaAmbani JioGlass - Newsaddaa

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking