News Addaa WhatsApp Group

जमीन पैमाइश के नाम पर लेखपाल के मुंशी का अवैध वसूली का वीडियो वायरल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 4, 2025  |  5:18 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जमीन पैमाइश के नाम पर लेखपाल के मुंशी का अवैध वसूली का वीडियो वायरल

कुशीनगर।जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र के नौतार गांव के देवीपुर मौजे में चल रहा था जमीन पैमाइश का काम। लेखपाल का मुंशी बताकर प्रति एकड़ की भूमि पैमाइश कर अवैध रुपए की वसूली वीडियो वायरल। वीडियो में जो व्यक्ति ज़मीन की पैमाइश करता नज़र आ रहा है, उसका नाम रामगोपाल श्रीवास्तव बताया गया है। बताया जा रहा है कि उसने खुद को हल्का लेखपाल अजीत कुमार का मुंशी बताकर गांव में जमीन की नाप-जोख शुरू कर दी थी।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

सरकारी कर्मचारी नहीं है, फिर भी पूरे गांव में नापी चलवा रहा है… और हर एकड़ के हिसाब से पैसा भी ले रहा है…। ग्रामीणों का आरोप है कि रामगोपाल ने प्रति एकड़ ज़मीन की नाप के नाम पर अवैध रूप से रुपये वसूले और इस पूरे काम में ग्राम प्रधान का भाई भी पूरी दबंगई के साथ शामिल था। लाठी-डंडे से लैस प्रधान का भाई गांव में फर्जी पैमाइश करवा रहा था। लोगों ने विरोध किया, तो उन्हें धमकाया गया। पूरा मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन सवाल ये है — ये सब बिना प्रशासन की जानकारी के कैसे हो रहा था? एक तरफ सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करती है, दूसरी तरफ गांवों में ऐसे फर्जी काम खुलेआम चल रहे हैं — वो भी लेखपाल के नाम पर, बिना किसी दस्तावेज़ के। क्या इस पूरे मामले में स्थानीय अधिकारियों की भी मिलीभगत है? और क्या आरोपी रामगोपाल और उसके साथियों पर ठोस कार्रवाई होगी।

फिलहाल ग्रामीणों को प्रशासन से उम्मीद है कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी। लेकिन ये मामला कुशीनगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा करता है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज़ अड्डा नहीं करता है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking