कसया। शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन के नेतृत्व मे कसया तहसील परिसर में पौधारोपण हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने पौधरोपण किया।
इस दौरान तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह व नायब तहसीलदार शैलेष सिंह ने भी पौधारोपण किया।इस दौरान फलदार व छायादार पौधा लगाया गया।पौधरोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया व लोगो को पौधरोपण के लिए प्रेरित भी किया गया।
कसया तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवो मे कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया गया। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल निलेश रंजन राव, लेखपाल प्रदीप गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…