कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. आज 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रकाश मीणा UPISIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने हैं. प्रेरणा शर्मा ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने हैं. इसके अलावा, घनश्याम मीणा फीरोजाबाद के नगर आयुक्त, सुधीर कुमार अम्बेडकरनगर के CDO और ज्ञानेन्द्र सिंह जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक बने हैं और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर पूर्ण बोहरा बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
इसके साथ ही गजल भरद्वाज सहारनपुर की नगर आयुक्त बनी हैं, नन्द किशोर कलाल रामपुर के CDO, पूर्ण बोहरा बिजनौर के CDO, महेंद्र प्रसाद अपर आयुक्त मेरठ मंडल, अनिल कुमार एमडी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और खेमपाल सिंह अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता नियुक्त किए गए हैं.
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…