खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के पटेल नगर स्थित मान सरोवर पोखरा पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित तमाम लोगों ने दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती की।
नगर पंचायत खड्डा के मानसरोवर पोखरा पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य एवं दिव्य देव दीपावली मनाई गई, इस कार्यक्रम में घाटों सहित सिढ़ियो को दीप प्रज्ज्वलित कर सजाया गया और 2100दीप प्रज्जवलित किए गए। नगर के इस भव्य एवं मनोहारी कार्यक्रम में उपस्थित विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजू तुलस्यान, चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह, केन हेड सुधीर कुमार, डा. बीएन पाण्डेय, महिला नेत्री विजय लक्ष्मी मिश्रा, सभासद रोहित श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, राजेश्वर सिंह, पवन श्रीवास्तव, अरविंद रावत जी सहित कार्यक्रम समिति के सभी पदाधिकारी गण ने गंगा आरती की।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम से पूरे नगर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया था।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…