खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने शराब के नशे में पति द्वारा मारपीट एवं भाई के मोटर साइकिल की तोड़फोड़ का पति सहित दो अन्य पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल निवासी महिला ने तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 6 वर्ष हुई है, दोनों से तीन लड़कियां हैं। आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता है, बीते 31अक्टूबर को उसे मारपीट रहा था कि भाई को फोन से सूचना दी, इसके बाद पति आगबबूला हो गया और पत्नी एवं उसके भाई को साथ दो अन्य को लेकर मारपीट की। आरोप है कि भाई के मोटरसाइकिल को भी तोड- फोड़ दिया।
महिला ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति धर्मेन्द्र व गांव के विरेंद्र सहित सास कोतरी देवी निवासी भेड़ी जंगल के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…