खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।
खड्डा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नामजद आरोपी ने दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी दी है जिसके बाद स्थानीय थाने पर मु.अ.संख्या 418/24 धारा 376/506 भा.द.वि. का केस दर्ज कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई थी। बुधवार को उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्दन मौर्या एवं सिपाही विनोद यादव की टीम ने अभियुक्त बबलू राजभर पुत्र बदरी राजभर निवासी मरिचहवा थाना खड्डा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…