खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बंजारीपट्टी में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ।
49 वर्षीय कलीमुन नामक महिला गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के रेलवे लाइन की ओर जाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उनके दो बच्चे हैं। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना क्षेत्र में सदमे का कारण बन गई, और लोगों में दुख की लहर दौड़ गई है।
थानाध्यक्ष खड्डा अनिल सिंह ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…