News Addaa WhatsApp Group Join करें

खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 23, 2026  |  9:10 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
  • बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल -दो अंतर्गत मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला से सटे मस्जिदिया सरेह की है। मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून (35) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सलमा खातून बुधवार दोपहर भोजन के बाद पशुओं के लिए चारा लाने सरेह की ओर गई थीं। बताया गया कि जंगल से करीब 200 मीटर की दूरी पर वह चारा काट रही थीं।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इसी दौरान बाघ ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं।गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नौरंगिया थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थी।इसी दौरान बाघ ने हमला किया। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमानुसार मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साथ ही प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि सलमा खातून की तीन बेटियां हैं और तीनों अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम है। जबकि ग्रामीणों में बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking