News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kanpur News/कानपुर: नशे मे धुत सिपाही ने की एक नहीं पाँच, पाँच हवाई फायरिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  4:01 PM

866 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kanpur News/कानपुर: नशे मे धुत सिपाही ने की एक नहीं पाँच, पाँच हवाई फायरिंग

प्रदुम्न वैद/न्यूज अड्डा

कानपुर। शराब के नशे में धुत थाना बेगमगंज पीआरवी 47 के सिपाही ने पर्देवनपुर क्षेत्र में की जबरन हवाई फायरिंग, जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया सूचना पर पहुंचे थाना चकेरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने आरोपी सिपाही को पकड़कर थाने ले गए।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

थाना बेकनगंज की पीआरवी में सिपाही राहुल वर्मा चकेरी के लालबंगला स्थित परदेवनपुरवा में पत्नी के साथ किराये के मकान पर रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सिपाही राहुल वर्मा क्षेत्र के एक होटल चाय पीने गया था। तभी अचानक फायर होने से दुकान में मौजूद आधा दर्जन लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई जिसके इलाके में अफरातफरी मच गयी। दुकानदार अरुण पाठक ने बताया कि सिपाही राहुल अक्सर यहां चाय पीने आते है। और आज भी चाय पीने आये थे उसी दौरान सिपाही राहुल ने मुझसे बोला पिस्टल के चेम्बर में गोली फंस गयी है। जिसके बाद मै चाय बनाने लगा। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आयी दुकान में ग्राहक में भगदड़ मच गयी। क्षेत्रीय ने बताया कि सिपाही राहुल हाथ में खुलेआम पिस्टल लेकर आये और दरवाजे में एक फायर झोंक कर अंदर चले गए। उसके करीब 5 मिनट बाद दुबारा घर के बाहर आये और एक के बाद एक चार राउंड हवाई फायरिंग कर दिया। एक चाय की होटल में और पांच घर के बाहर कुल छः राउंड फायरिंग किया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इलाकाई के अनुसार सिपाही राहुल अक्सर नशे में धुत होकर क्षेत्र में अति करते हैं और वर्दी का रौब दिखाते हैं। विरोध करने पर फर्जी जेल भेजने की धमकी देते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking