News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज : 26 साल बाद अपने गांव लौटा संजय,फफक पड़े परिजन ..!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 18, 2025  |  6:29 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज : 26 साल बाद अपने गांव लौटा संजय,फफक पड़े परिजन ..!

कप्तानगंज (अमरनाथ यादव)कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परतावल निवासी संजय यादव 26 साल बाद परदेश से अपने गांव वापस लौटा तो परिजन फफक पड़े।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

प्राप्त सूचना के मुताबिक संजय यादव पुत्र रामदीन यादव निवासी परतावल थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर अपने घर की आर्थिक स्थिति को खराब देखते हुए 1999 में घर छोड़कर दिल्ली चले गए।और वहां से अपने परिजनों को चिट्ठी भेजी जिसमें यह लिखे की आप लोग मेरा चिंता मत कीजिएगा सब लोग आराम से रहिएगा और दोनों भाई को अच्छे से पढ़ाई पर ध्यान दिलाएगा। उसके बाद से उनका अपने परिवार से संपर्क नहीं हुआ। बीते दिनांक 17/07/2025 को किसी मजदूर ने अचानक संजय के परिजन और गांव के बारे में पुछ दिया।तब उनके मन में परिवार के प्रति संवेदना जगी और मुंबई से फ्लाइट से अपने गांव पहुंचे तो परिजनो को खुशी का ठीकाना ना रहा। संजय ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण घर छोड़कर मैं दिल्ली गया वहां से मुम्बई पैसे के चाह में 26 वर्ष तक परिवार से अलग रहना पड़ा। कड़ी परिश्रम के बाद मैं मुम्बई में अपना मकान खरीदा‌। परिजनों की जरूरत को पूरा करने के लिए मैं मां बाप का प्यार को त्याग कर कलेजे पर पत्थर रख लिया था। अचानक जब उनकी याद आई तो मैं अपने आप को रोक नहीं पाया और और परिजनों से मिलने गांव आ गया।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking