कप्तानगंज/कुशीनगर। (अमरनाथ यादव) स्थानीय थाना क्षेत्र के तकिया निवासी एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शैलेष पुत्र फेंकू उम्र 27 वर्ष निवासी तकिया माफी टोला थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर जो झांगा से बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अरकपुर के पास पहुंचा ही था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 नंबर एम्बुलेंस और परिजनों को दी। परिजन के पहुंचने से पहले एम्बुलेंस घायल युवक को सीएचसी मथौली लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसका हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…